Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लगातार चौथी बार यूपी में नंबर-1 बना बरेली:जन शिकायतों के निस्तारण में गाड़ा सफलता का झंडा, एसएसपी अनुराग आर्य की रणनीति से चमकी बरेली पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (IGRS) में बरेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में बरेली पुलिस ने लगातार चौथी बार पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह मार्च की शासन स्तर से जारी रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में टॉप स्थान मिला है, जो जनपद पुलिस के लिए गौरव का विषय है। जिले के 28 थानों ने भी किया टॉप इस बड़ी उपलब्धि की खास बात यह रही कि जिले के सभी 28 थानों ने भी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रथम रैंक हासिल की है। अलीगंज, देवरनियां, फरीदपुर, प्रेमनगर, इज्जतनगर, बारादरी और महिला थाना सहित सभी थानों का प्रदर्शन 100 प्रतिशत रहा है। शासन द्वारा की गई समीक्षा में बरेली पुलिस के कार्य करने के ढंग को सबसे उत्कृष्ट माना गया। जनता की संतुष्टि में मिली बड़ी कामयाबी बरेली पुलिस की इस सफलता के पीछे शिकायतों की निष्पक्ष जांच और शिकायतकर्ता से सीधा संवाद मुख्य कारण रहा। आंकड़ों के मुताबिक मार्च माह में बरेली पुलिस का कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ। कुल 1108 संदर्भों पर शासन ने फीडबैक लिया, जिसमें से 96.66% आवेदक पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट पाए गए। करीब 98.10% मामलों में पुलिस अधिकारियों ने स्वयं आवेदकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। टीम वर्क को दिया सफलता का श्रेय इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एसएसपी अनुराग आर्य ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने टीम को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी इसी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डीजे नाइट पर विवाद:डांस के दौरान धक्का लगने से शुरू हुई मारपीट, 3 छात्र निलंबित
    Next Article
    ललितपुर एसपी ने बालाबेहट थानाध्यक्ष वरुण कुमार को निलंबित किया:जनशिकायतों और महिला अपराध के मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment