Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर एसपी ने बालाबेहट थानाध्यक्ष वरुण कुमार को निलंबित किया:जनशिकायतों और महिला अपराध के मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और महिला अपराध से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में बालाबेहट थाना के थानाध्यक्ष वरुण कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। पुलिस मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष वरुण कुमार गौतम पर आरोप है कि उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली। इसके अलावा, महिला अपराध से संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने में भी उन्होंने शिथिलता बरती। इन गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लगातार चौथी बार यूपी में नंबर-1 बना बरेली:जन शिकायतों के निस्तारण में गाड़ा सफलता का झंडा, एसएसपी अनुराग आर्य की रणनीति से चमकी बरेली पुलिस
    Next Article
    आगरा में पुलिस पेंशनर्स के लिए नया कार्यालय शुरू:अब रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को पेंशन, शिकायत और जरूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment