Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट,:लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट, शराब पीकर हो गई थी कहासुनी

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बिसनौट में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां सगे भाई ने अपने ही पुत्र के साथ मिलकर अपने भाई की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामा के पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। इनमें से तीन बेटे यमुनानगर में मजदूरी करते हैं, जबकि मीनू और सुभाष गांव में ही रहते थे। बुधवार देर रात करीब 12 बजे मीनू अपने बेटे को किसी बात पर डांट रहा था। इसी दौरान उसका भाई सुभाष और भतीजा दीपांशु बीच-बचाव करने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। लोहे की रॉड से सिर पर कई वार, मौके पर मौत आरोप है कि गुस्से में सुभाष और उसके बेटे दीपांशु ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर मीनू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर सुभाष और दीपांशु के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मीनू नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के पास करीब 15 बीघा कृषि भूमि है, जिसे ठेके पर देकर परिवार अपना गुजारा करता है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति:रामलला के दर्शन किए, श्रीराम यंत्र के पूजन में शामिल होंगी
    Next Article
    महराजगंज का शक्तिपीठ आद्रवन का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा:शारदीय नवरात्र में लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन, आस्था का प्रमुख केंद्र बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment