Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज का शक्तिपीठ आद्रवन का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा:शारदीय नवरात्र में लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन, आस्था का प्रमुख केंद्र बना

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर से 50 किलोमीटर उत्तर में, हिमालय की तराई में स्थित बृजमनगंज के पास, पवह नदी के तट पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता आद्रवन वासिनी (लेहड़ा देवी) का मंदिर है। शारदीय नवरात्र के दौरान यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। इस शक्तिपीठ को 'आद्रवन वासिनी' नाम से पुकारे जाने का मुख्य कारण इसका आद्रवन में स्थित होना है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय इसी आद्रवन में बिताया था। कहा जाता है कि पांडव पुत्र भीम यहां देवी मां की पिंडी में आराधना करते थे। मंदिर की ऐतिहासिकता छठवीं शताब्दी से भी जुड़ी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 606 ई. से 647 ई. के मध्य अपनी भारत यात्रा के वृतांत में इस मंदिर का उल्लेख किया था। उस समय भारत में सम्राट हर्षवर्धन का शासन था। मंदिर से जुड़ी एक अन्य किवदंती के अनुसार, बहुत पहले पवह नदी में एक सुंदर कन्या नाव पर सवार होकर जा रही थी। उसकी सुंदरता देखकर नाविक की नीयत खराब हो गई। जब कन्या ने अपना असली देवी रूप दिखाया, तो नाव नाविक सहित डूबने लगी। नाविक ने देवी मां से क्षमा याचना की, तब दयालु मां दुर्गा ने कहा कि 'तेरे ही कारण मैं इस नदी के तट पर अपनी छाया छोड़े जा रही हूं। भक्त मेरी पूजा के समय तुझे भी श्रद्धा से देखेंगे।' मंदिर की पिंडी के उत्तर दिशा में नाव पर देवी और नाविक की प्रतिमा भी मौजूद है। प्रत्येक नवरात्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित गोरखपुर और नेपाल जैसे दूरस्थ स्थानों से हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर देवी दर्शन के लिए आते हैं। शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी महन्थ श्री देवीदत्त पाण्डेय के उत्तराधिकारी संतोष कुमार पांडेय और उनका पूरा परिवार मंदिर की सेवा में लगा रहता है। सुबह-शाम मां की आरती और पूजा-पाठ इन्हीं के परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट,:लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट, शराब पीकर हो गई थी कहासुनी
    Next Article
    गोरखपुर में बाइक-ट्रॉली की टक्कर में छात्र की मौत:घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment