Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया जयंती और शहीदी दिवस मनाया गया:मैनपुरी में लोहिया पार्क में माल्यार्पण, सपा कार्यालय में बैठक

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राममनोहर लोहिया की 115वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने की। सबसे पहले, पार्टी कार्यकर्ता लोहिया पार्क पहुंचे और डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, सांडर्स केस में आज ही के दिन फांसी दिए गए तीनों शहीदों को याद करते हुए लोहिया जी का जन्मदिन 'शहीदी दिवस' के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने अपने संबोधन में डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोहिया जी अन्याय का विरोध करते थे। उन्होंने संविधान न होने पर किसानों की दुर्दशा का जिक्र किया, जहां धरती और अन्न उनका होते हुए भी उन पर उनका अधिकार नहीं था। शाक्य ने वर्तमान सरकार पर अत्याचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे निराश लोगों को खड़ा करने के लिए समाजवादी पार्टी ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के चुनाव में जनता को भय, भ्रम, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का संकल्प लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनारायण बाथम ने किया। इस अवसर पर इंजी. बृजेश कठेरिया (विधायक किशनी), मानिक चंद्र यादव (पूर्व विधायक), डॉ. रामकुमार यादव (पूर्व चेयरमैन डीसीबी), तोताराम यादव, प्रो. के.सी. यादव, खुमान वोट सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, संतराम सिंह यादव, डॉ. सुमन यादव, अमित कठेरिया, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह यादव, रजनेश मिश्रा, नृप चौधरी और महाराज सिंह शाक्य सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, मौत:बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार, पत्नी की गई जान, पति घायल
    Next Article
    संतकबीरनगर में भारत मुक्ति मोर्चा का पैदल मार्च:यूजीसी बिल लागू करने, ओबीसी जनगणना की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment