Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया पार्क में बना यूपी का सबसे बड़ा स्केटिंग पार्क:लखनऊ में 7 करोड़ से हुआ तैयार, युवाओं को मिलेगी फ्री सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केटिंग पार्क तैयार हो गया है। खास बात यह है कि इसे बेकार पड़ी वॉटर बॉडी को खत्म कर बनाया गया है। जहां पहले जलभराव और मच्छरों की समस्या बनी रहती थी। पार्क को लोहिया पार्क के गेट नंबर-3 के पास बनाया गया है। करीब 4000 वर्गमीटर में स्केटिंग रिंग विकसित की गई है, जबकि 4500 वर्गमीटर में अन्य खेल सुविधाएं तैयार की गई हैं। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 7 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां स्केटिंग के साथ स्पोर्ट्स एरीना भी बनाया गया है, जिसमें लॉन टेनिस, बैडमिंटन और पिकल बॉल कोर्ट शामिल हैं। स्केटिंग के लिए 2 कोच तैनात किए गए हैं और यह सुविधा आम लोगों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगी। अन्य खेलों के लिए शुल्क तय हालांकि, अन्य खेलों के लिए शुल्क तय किया गया है। बॉक्स क्रिकेट के लिए 800 रुपए प्रति घंटा और पिकल बॉल के लिए 400 रुपए प्रति घंटा देना होगा। स्पोर्ट्स एरीना का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। फिलहाल इस पूरे परिसर का संचालन लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा किया जाएगा। नए स्केटिंग पार्क से शहर के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक मेघश्याम सिंह बोले-4 साल में गोवर्धन की बदली तस्वीर:जल जीवन मिशन सबसे बड़ी उपलब्धि, 2027 में टिकट पर फैसला पार्टी करेगी
    Next Article
    विधायक गीता पासी बोलीं- किसानों के काम सरकार रोक रही:सोरांव में नाले की समस्या अब भी अधूरी, हमने हर समाज के महापुरुषों के बोर्ड लगवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment