Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक गीता पासी बोलीं- किसानों के काम सरकार रोक रही:सोरांव में नाले की समस्या अब भी अधूरी, हमने हर समाज के महापुरुषों के बोर्ड लगवाए

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की सोरांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक गीता पासी अपने कार्यकाल में किए गए कामों को लेकर संतुष्ट नजर आती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हर समाज के महापुरुषों के सम्मान में बड़े-बड़े बोर्ड लगवाए, जिसे वे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। हालांकि, किसानों से जुड़े कुछ काम अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा- किसानों के काम सरकार रोक रही है। सोरांव में नाले की समस्या अभी दूर नहीं हुई। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और 2027 चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगी। मैंने काफी काम किया है। सबसे ज्यादा ध्यान सड़कों और लाइटों पर दिया है। इसके अलावा हर समाज के महापुरुषों के बड़े-बड़े बोर्ड लगवाए हैं। अगर सर्वे कराया जाए तो हर समाज का प्रतिनिधित्व दिखेगा। सवाल: पिछले चार सालों में आपका सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: सबसे बड़ा काम महापुरुषों के बोर्ड लगवाना ही है। लगभग हर सड़क और हर बस्ती में बोर्ड लगाए गए हैं। पाल बस्ती में देवी अहिल्याबाई होल्कर, दलित बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर, पासी समाज में महाराजा बिजली पासी, ऊदा देवी पासी और सुहेलदेव के बोर्ड लगाए गए। इसी तरह गौतम बुद्ध, चंद्रशेखर आज़ाद और मुस्लिम बस्ती में अब्दुल हमीद के भी बोर्ड लगवाए गए हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: लखनपुर ग्राम सभा में एक बड़ा नाला है, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती है। गांव और खेत अलग-अलग तरफ हैं। बारिश में नाला भर जाता है तो 3-4 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। मैंने इस मुद्दे को सदन में उठाया, प्रस्ताव पास हुआ, टेंडर भी हो गया और पैसा भी स्वीकृत हो गया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। समझ नहीं आ रहा कि सरकार की क्या दिक्कत है। सवाल: क्या इस बार भी आप चुनाव लड़ेंगी? जवाब: बिल्कुल, मैं पूरी तरह दावेदार हूं। मुझे उम्मीद है कि पार्टी मुझे दोबारा टिकट देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया पार्क में बना यूपी का सबसे बड़ा स्केटिंग पार्क:लखनऊ में 7 करोड़ से हुआ तैयार, युवाओं को मिलेगी फ्री सुविधा
    Next Article
    विधायक सुनील पटेल बोले-बाढ़ प्रभावित एरिया में तटबंध बनवाएंगे:रोहनिया में सारे विकास काम हुए; राजातालाब में जाम की दिक्कत दूर करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment