Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया वाहिनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला फूंका:सोनभद्र में बोले- देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत

    5 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा कार्यालय मोड़ पर प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोटो जलाकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल की अगुआई में किया गया। कार्यकर्ताओं ने ट्रम्प को वैश्विक ऊर्जा संकट और भारत की संप्रभुता पर कथित हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प की नीतियों के कारण भारत में गैस और तेल जैसे ऊर्जा संकट गहरा गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है और एलपीजी से चलने वाले वाहन भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अयोध्या की राम रसोई और काशी की माँ अन्नपूर्णा रसोई भी गैस की कमी के कारण बंद करनी पड़ी हैं, जहाँ पहले कोई भूखा नहीं लौटता था। पटेल ने ट्रम्प पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घमंड के कारण अमेरिका, इजराइल, ईरान और सऊदी अरब जैसे देश युद्ध की स्थिति में हैं, जिसका खामियाजा भारत को ऊर्जा संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने ट्रम्प द्वारा भारत को रूस से तेल न लेने और फिर लेने की छूट देने जैसे बयानों को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया और कहा कि सच्चे समाजवादी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। साथ ही भारतीय हुक्मरानों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं, जबकि जनता ट्रम्प की "सनकी युद्ध नीति" का शिकार हो रही है। विवेक सिंह पटेल ने अंत में कहा कि युद्ध केवल बर्बादी लाता है और इससे मानवीय संवेदनाएं खत्म होती जा रही हैं। उन्होंने स्कूल और अस्पतालों पर हमलों में मासूमों की जान जाने का जिक्र करते हुए युद्ध को तत्काल बंद करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक के मलाशय में फंसी बोतल, 36-घंटे बाद आपरेशन:साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल से पीड़ित है युवक
    Next Article
    बलिया में सपा ने मनाई कांशीराम जयंती:सांसद ने शोषित समाज को संगठित करने में उनके योगदान को बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment