Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के मलाशय में फंसी बोतल, 36-घंटे बाद आपरेशन:साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल से पीड़ित है युवक

    6 hours ago

    1

    0

    युवक ने मल द्वार से एक लीटर की पानी की बोतल अंदर घुसा दी, बोतल मलाशय में फंस गई। गंभीर हालत में मरीज को नवदीप हास्पिटल साकेत कालोनी में भर्ती किया गया। इमरजेंसी में मरीज की सर्जरी कर बोतल निकाली गई, चार दिन इलाज के बाद जांच की गई, मलाशय के जख्म भी ठीक हो गए। रविवार को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी में 38 वर्ष के शादीशुदा युवक को मंगलवार को भर्ती किया गया। युवक का एक्सरे करने पर मलाशय में एक लीटर की पानी की बोतल फंसी हुई थी और युवक असहनीय दर्द से परेशान था। युवक ने बताया कि बोतल 36 घंटे से मलाशय में फंसी हुई है। नवदीप हास्पिटल के निदेशक वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि युवक की इमरजेंसी में सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान ध्यान रखा गया कि बोतल को निकालते समय मलाशय न फट जाए और जख्म ना हों। एक घंटे 10 मिनट सर्जरी के बाद बोतल को बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित तरीके से बोतल को बाहर निकाल लिया गया। चार दिन तक मरीज का इलाज चला। इसके बाद सिग्मोइडोस्कोपी से मलाशय की जांच की गई, मलाशय के घाव भरने के साथ ही शौच में भी युवक को कोई परेशानी नहीं आ रही है। पूछताछ में पता चला कि युवक को साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) है। यह समस्या पश्चिमी देशों में ज्यादा मिलती है, इससे पीड़ित मरीजों को गुदा द्वार को स्पर्श करने से आनंद मिलता है। इससे पीड़ित मरीज बाहरी वस्तु को खुद ही अपने गुदा द्वार में डालते हैं इससे उन्हें आनंद मिलता है। इन मरीजों में एचआइवी, हेपेटाइटिस सेक्सुअली ​ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा रहता है। ऐसे मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है जिससे वे इस आदत को छोड़ देते हैं। ऑपरेशन टीम मैं डॉ दीपक , डॉ भुवेश, राजेंद्र, गजेंद्र, सादाब एवं रोहतांग की उपस्थिति रही ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभापति ने कहा- उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करें:यूपी विधान परिषद समिति ने बिजली व्यवस्था पर की बैठक, बोले- शिकायतें तुरंत निपटाएं
    Next Article
    लोहिया वाहिनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला फूंका:सोनभद्र में बोले- देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment