Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोक अदालत में 1.90 लाख से अधिक वादों का निस्तारण:बहराइच में राजस्व के 1.80 लाख मामले निपटाए गए

    15 hours ago

    1

    0

    बहराइच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारम्भ हुआ। इस लोक अदालत में कुल 1 लाख 90 हजार 387 वादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित किए गए वादों में जिला न्यायालय द्वारा 9227 मामले शामिल थे। अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों का निपटारा हुआ। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद ने 64 वादों का निस्तारण किया, जबकि स्थायी लोक अदालत ने 1 वाद और जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती ने 9 वादों का निपटारा किया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी से संबंधित 1069 मामले और राजस्व से जुड़े 1 लाख 80 हजार 004 वादों का भी निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 17 करोड़ 47 लाख 670 रुपये की सेटेलमेंट राशि तय हुई। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) और लोक अदालत के नोडल अधिकारी अरबिंद कुमार गौतम ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों और पुलिस बल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेसीबी ड्राइवर के आत्महत्या केस में पत्नी और सास गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
    Next Article
    आगरा में शादी के 38 दिन बाद विवाहिता की मौत:परिजनों का आरोप हत्या कर शव लटकाया, 5 दिन पहले पति मायके से ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment