Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोक जनशक्ति पार्टी का रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2027 विधानसभा चुनाव में NDA के साथ लड़ेगी पार्टी

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के इंदिरा नगर कोतवाली क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी ने घोषणा की कि वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने पार्टी की विचारधारा को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि लोजपा दलितों और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है, साथ ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। पासवान ने बिहार चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया और बताया कि पार्टी 'डबल इंजन' सरकार के साथ मिलकर विकास कार्य कर रही है। सम्मेलन में अभय सिंह को रायबरेली का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। अभय सिंह ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और उन्होंने रायबरेली से आगामी चुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर दलित समाज को गुमराह कर वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दोहराया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी पंचायत चुनाव में भी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर कार्य करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक अभय सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हजारों नौजवानों की मौजूदगी में यह सम्मेलन वाकई काबिले तारीफ है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के समय प्रदेश की महिला अध्यक्ष आरती पांडे, अमेठी और सुल्तानपुर के जिलाध्यक्षों सहित कई जनपदों के दर्जनों जिलाध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान 'चिराग पासवान जिंदाबाद', 'अभय सिंह जिंदाबाद' और 'अरविंद पासवान जिंदाबाद' के नारों से पंडाल गूंज उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक:पीएम मोदी की रैली में जाने से रोका, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    प्रयागराज में IOC तेल पाइपलाइन से हटेंगे अवैध निर्माण:नगर निगम, PDA और इंडियन ऑयल करेली शास्त्रीनगर में चलाएगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment