Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में IOC तेल पाइपलाइन से हटेंगे अवैध निर्माण:नगर निगम, PDA और इंडियन ऑयल करेली शास्त्रीनगर में चलाएगा अभियान

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज शहर में भूमिगत तेल पाइपलाइन के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। अब यह कार्रवाई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की जाएगी। हाल ही में शास्त्रीनगर इलाके में कार्रवाई के दौरान हुए विरोध को देखते हुए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करेली क्षेत्र में पाइपलाइन के ऊपर बने अवैध निर्माणों को हटाने की शुरुआत की थी। इस दौरान कुछ भवनस्वामियों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी स्थिति बन सकती है, इसलिए कार्रवाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी आवश्यक है। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने बताया कि तेल पाइपलाइन राष्ट्रीय संपत्ति है और उसके ऊपर किसी भी प्रकार का निर्माण सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के ऊपर अवैध निर्माण से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्य में बाधा न आए। इस बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बीते शुक्रवार को संबंधित भवनस्वामियों का पक्ष भी सुना। अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों ने पाइपलाइन की भूमि पर अतिक्रमण किया है, उन्हें नियमानुसार नोटिस दिए गए हैं। चेतावनी के बावजूद अवैध निर्माण न हटाने पर निगम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम का कहना है कि शहर में पाइपलाइन के ऊपर किए गए सभी अवैध निर्माणों को चिह्नित किया जा चुका है और चरणबद्ध तरीके से उन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक जनशक्ति पार्टी का रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2027 विधानसभा चुनाव में NDA के साथ लड़ेगी पार्टी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 का टारगेट दिया:डेविड मिलर ने फिफ्टी लगाई, जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment