Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की को सांप ने काटा, परिजन सांप लेकर अस्पताल पहुंचे:फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में रख दी बोरी, मरीज और स्टाफ डरे

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में एक 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि वे सांप को भी एक बोरी में बंद कर साथ लाए थे। अस्पताल में सांप देखकर मरीजों और स्टाफ में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार शाम थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में हुई। घर के पास खेलते समय बालिका को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बालिका को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए। परिजनों ने जिस सांप ने बालिका को काटा था, उसे पकड़कर एक बोरी में बंद कर लिया था। वे उसी बोरी को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे। ट्रामा सेंटर में जैसे ही लोगों को पता चला कि बोरी में सांप है, वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दूरी बनाकर खड़े हो गए। चिकित्सकों ने तुरंत बालिका को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बालिका की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद ट्रामा सेंटर और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि वे घबराहट में सांप को इसलिए साथ लाए थे ताकि डॉक्टर यह पहचान सकें कि किस प्रकार के सांप ने बालिका को काटा है। बाद में डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने सांप को खुली जगह में छोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:हजारों अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में हिस्सा लिया
    Next Article
    संतकबीरनगर जिला कारागार में लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम पहुंची:बंदियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment