Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:हजारों अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में हिस्सा लिया

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मुरादाबाद पहुंचे, जिससे रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और शहर के कई इलाकों में दिनभर भीड़भाड़ और चहल-पहल बनी रही। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को मुरादाबाद के 28 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 45,160 अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इनमें से 33,000 से अधिक अभ्यर्थी दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों से आए हैं। शनिवार को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियां प्रशासन की कड़ी निगरानी में पूरी हुईं। पहली पाली में कुल 11,280 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,780 ने परीक्षा दी, जबकि 4,500 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7,036 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, वहीं 4,244 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा देने पहुंचे कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि मुरादाबाद में परिवहन व्यवस्था संतोषजनक रही और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षा केंद्रों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी की गई, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन ने बताया कि अगले दिन की परीक्षा के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री राम यंत्र की स्थापना मंदिर में 18 मार्च को:संत-महंत और 3500 कार्यकर्ता समारोह में होंगे शामिल,  राम मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति करेंगी ‘श्री राम यंत्र’ का पूजन
    Next Article
    लड़की को सांप ने काटा, परिजन सांप लेकर अस्पताल पहुंचे:फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में रख दी बोरी, मरीज और स्टाफ डरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment