Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी:मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था; एकतरफा प्यार में वारदात

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार शाम एकतरफा प्यार में एक लड़के ने लड़की को तीन गोलियां मारीं, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़के के सीने में गोली लगी, जबकि लड़की के सिर में एक और दो गोली पेट में लगीं। घटना शाम करीब 4:30 बजे कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के जोनल पार्क के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़का पल्सर बाइक और लड़की स्कूटी से जोनल पार्क आई थी। पार्क के बाहर खड़े होकर दोनों बात कर रहे थे। तभी उनमें झगड़ा होने लगा। इसी बीच लड़के ने पिस्टल निकाली और लड़की पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लड़की तुरंत जमीन पर गिर पड़ी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग लड़के की तरफ दौड़े तो उसने सीने पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से लड़की को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है। 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं दोनों, लड़का ITI पास पुलिस के मुताबिक, लड़की का नाम अनुष्का (23) है, जो कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी की रहने वाली है। उसकी मां सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में सरकारी टीचर हैं। पिता की मौत हो चुकी है, एक बड़ा भाई है। लड़के की पहचान आदित्य (26) के रूप में हुई है। वह कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरा कॉलोनी का रहने वाला था। आदित्य ने साल 2025 में साकेत स्थित आईटीआई कॉलेज से आईटीआई किया था। आदित्य दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम आशीष है। आदित्य और अनुष्का के घर करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर हैं। लड़का 10 दिन पहले ही जमानत पर आया आदित्य कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कंकरखेड़ा थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे अवैध हथियारों की तस्करी और मारपीट के हैं। करीब एक महीने पहले सरूरपुर थाना पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ पकड़ा था। इसके बाद वह जेल चला गया। करीब 10 दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद आदित्य ने अनुष्का से बात करने की कोशिश की। लेकिन, अनुष्का उससे बात नहीं कर रही थी। आदित्य ने उससे मिलने का दबाव बनाया। बुधवार शाम करीब 4 बजे अनुष्का स्कूटी से जोनल पार्क पहुंची। आदित्य पहले से वहां खड़ा था। दोनों पार्क के बाहर बात करने लगे। कुछ देर बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो झगड़ा हो गया। तभी आदित्य ने पिस्टल निकाली वारदात को अंजाम दे दिया। आसपास लगे CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर दो पिस्टल, एक स्कूटी और एक पल्सर बाइक मिली है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा- घटना का CCTV फुटेज आया है। पहले युवक और युवती में झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने गोली मारी है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- कारोबारी के पोते की हत्या करके एक करोड़ फिरौती मांगी: 36 लाख का कर्ज चुकाना था, गोरखपुर वैभव हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा ‘मुझ पर 36 लाख रुपए का कर्ज था। किस्त जमा न करने पर पिता ताने मारते थे। नालायक कहते थे। इससे परेशान होकर सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई। AI की मदद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। गैंग कैसे काम करता है? फिरौती कैसे मांगता है, यह समझा। इंटरनेट से 199 रुपए में कंबोडिया का मोबाइल नंबर खरीदा और उसी पर वॉट्सऐप अकाउंट बनाया।’ यह कबूलनामा है गोरखपुर में सराफा कारोबारी के 10 साल के पोते वैभव की हत्या के आरोपी कंप्यूटर टीचर सर्वेश उर्फ बिट्टू भट्ट का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में भारत सरकार लिखी कार से कपल की किडनैपिंग:ऑटो रोककर कार में खींचा, बदमाशों ने बैडटच के बाद 2 आईफोन लूटे
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपरलीक रोकने वाला बिल पास; संसद में राहुल ने 'इडियट' कहा, भाजपा बोली- माफी मांगें; डिंपल यादव ने संसद के बाहर चंदा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment