Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपरलीक रोकने वाला बिल पास; संसद में राहुल ने 'इडियट' कहा, भाजपा बोली- माफी मांगें; डिंपल यादव ने संसद के बाहर चंदा मांगा

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पास हुआ। राहुल गांधी ने संसद में 20 जुलाई के मार्च में पैलेट गन चलाए जाने का मुद्दा उठाया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मध्य प्रदेश के किसान फसल की खरीदी और MSP को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार की 3 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग। 2. संसद में मानसून सत्र का नौवां दिन। पैलेट गन के मुद्दे पर हंगामा संभव। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पेपर लीक रोकने का सख्त कानून लोकसभा में पास, इसमें 7 साल की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माना लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हुआ। इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं। अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में अधिकतम 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया। अब वंदे मातरम को भी कानूनी संरक्षण पूरी खबर पढ़ें... 2. लोकसभा में राहुल की 50 मिनट की स्पीच, 'इडियट' शब्द बोलने पर जमकर हंगामा; भाजपा ने कहा- माफी मांगे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार और स्पीकर ओम बिरला ने 11 से ज्यादा बार राहुल को टोका। भाजपा ने कहा कि राहुल की अपनों शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं। बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पीकर से कहा कि इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए। वहीं, इससे पहले सपा सांसद डिंपल यादव दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचीं। सपा सांसदों के साथ अखिलेश यादव ने भी दानपेटी में नोट डाला. सपा सांसदों ने 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। राहुल-रिजिजू में फायरिंग की इजाजत पर बहस पूरी खबर पढ़ें... 3. मध्य प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन, 100% मूंग खरीदी की मांग; सरकार बोली- हम 60% खरीदेंगे, प्रति एकड़ 3 क्विंटल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का मूंंग खरीदी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। हंगामे के तीसरे दिन सरकार ने कहा कि नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे जिलों में 60% मूंग खरीदेगी, प्रति एकड़ 3 क्विंटल। स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ाई गई, मूंग खरीदी की अंतिम तारीख भी 20 अगस्त की गई। साथ ही खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था स्थगित की। हालांकि, किसान सरकार के लान से खुश नहीं है। उनकी मांग प्रति एकड़ 5 क्विंटल खरीदी की है। उनका कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी, आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीएम हाउस में भी घुसेंगे। किसान 100% मूंग खदीरी की बात भी कर रहे हैं। केंद्र ने कहा- हम 25% ही मूंग खरीदेंगे: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव को लेटर में लिखा- केंद्र सरकार राज्यों से पीएम-आशा योजना के अंतर्गत ही मूंग खरीदी की स्वीकृति प्रदान करती है। राज्यों से 25% तक ही खरीदी कर सकती है। अतिरिक्त खरीदी राज्यों को करनी होती है। पूरी खबर पढ़ें... 4. प्रेमानंद महाराज गुरु पूर्णिमा पर राधारानी स्वरूप में दिखे, शिष्यों ने रास्ते पर फूल बिछाए यूपी के मथुरा में गुरु पूर्णिमा पर संत प्रेमानंद महाराज ने शिष्यों को राधारानी स्वरूप में दर्शन दिए। शिष्यों ने गुरु के स्वागत के लिए 50 मीटर तक रास्ते में फूल बिछाए। उन्हें दंडवत प्रणाम कर आरती उतारी। संत प्रेमानंद ने करीब 5 हजार लोगों को प्रवचन सुनाए। योगी ने गुरु गोरखनाथ की पूजा की: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। काशी में मुस्लिमों ने संत की आरती उतारी: अयोध्या में भी 100 मंदिरों को फूलों से सजाया गया। यहां 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। काशी में जगद्गुरु बाबा बालक दास की मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरती उतारी। यहां घाटों पर भी गंगा स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 5. दिल्ली पुलिस ने X से कहा- PM पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं, पोस्ट करने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दें दिल्ली पुलिस ने X से पीएम मोदी समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वालों की जानकारी मांगी। जिसमें अकाउंट होल्डर्स का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल शामिल है। संबंधित पोस्ट-वीडियो तत्काल हटाने को भी कहा। अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी, समय और तारीख का ब्योरा भी मांगा है। जांच में मदद करने वाली अन्य सभी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराने का भी कहा। किस भी पोस्ट और वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया। कंटेंट की पहचान करने का काम जारी पुलिस के मुताबिक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के कंटेंट की पहचान करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई कंटेंट किसी कानून का उल्लंघन करता है या उससे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: PAK रक्षा मंत्री बोले- PoK के प्रदर्शनकारी भारत जैसे दुश्मन: इनसे कोई बातचीत नहीं करेंगे; फायरिंग में 32 प्रदर्शनकारियों की मौत (पूरी खबर पढ़ें) 2. झारखंड: JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र:रांची में निकाली संविधान यात्रा, एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: राहुल बोले- छात्रों पर दिल्ली में पैलेट गन चली: नुकीली लाठियां मारी गईं; भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली (पूरी खबर पढ़ें) 4. मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: पहली बार IPL की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर पार: पिछले साल से 11.4% ज्यादा, टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे कीमती (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: अहमदाबाद विमान हादसे की वजह फ्यूल-स्विच में खराबी नहीं: सरकार ने संसद में बताया; पहले दावा था कि इसी वजह से इंजन बंद हुए थे (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: इंडिगो फ्लाइट ने जयपुर के आसमान में 44 मिनट चक्कर काटे: खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी; 120 पैसेंजर सवार थे (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: CJP की कंगना को नसीहत- परिवार में भी ऐसी भाषा बोलेंगी: ये मानसिक रूप से स्थिर व्यक्ति के शब्द नहीं; एक्ट्रेस Gen-G को गटर जनरेशन बोली थीं (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: कोयला घोटाला में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर केस बंद: सुप्रीम कोर्ट ने CBI क्लोजर को मंजूरी दी; कहा- क्लीन चिट के बाद फिर जांच शुरू हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्रिकेट: वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी-20 बल्लेबाजों में शामिल: 230 स्थान की छलांग लगाई, शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ वारंट जारी: PFI से की बजरंग दल की तुलना, अब संगरूर कोर्ट में होंगे पेश (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण: 5 भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की (पूरी खबर पढ़ें) 13. तेलंगाना: ट्रेनी IPS अफसर की तलाश, छेड़छाड़-ब्लैकमेलिंग का आरोप: महिला ट्रेनी अफसर बोली- जबरन कमरे में ले गया (पूरी खबर पढ़ें) 14. हिमाचल: CM सुक्कू ने ADR रिपोर्ट को बताया गलत: बोले- संपत्ति बढ़ी नहीं घटी है; संदेह है तो ED-CBI से जांच कराएं (पूरी खबर पढ़ें) 15. पंजाब: पूर्व CM चन्नी का पार्टी से अलग कार्यक्रम, पोस्टर में कांग्रेस का जिक्र नहीं; हाईकमान ने प्रभारी बघेल को ताकत चेक करने भेजा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... किसान ने ₹2 लाख में 4 आम बेचे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक किसान ने 4 आम ₹2 लाख में बेचे। ये मियाजाकी किस्म के आम हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या CJP से किया वादा तोड़ रही सरकार; दर्जनों FIR वापस नहीं, प्रदर्शनकारियों से पूछताछ; क्या दोबारा आंदोलन होगा 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी के 122 विधायक दलबदलू, 2027 तक क्या होगा?: मंत्री-सांसद भी पीछे नहीं, भाजपा के 30% MLA दूसरे दलों से आए 3. जरूरत की खबर: महाराष्ट्र में 23 लाख लीटर मिलावटी दूध: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे सिंथेटिक दूध, घर पर ऐसे करें शुद्धता की जांच 4. रिलेशनशिप एडवाइज: पार्टनर कभी नाराज नहीं होता: मैं कितना भी लड़ूं, गुस्सा करूं, वह शांत रहता है, क्या वो रिश्ते के लिए सीरियस है 5. संजय दत्त@67: सलमान ने गिफ्ट की BMW, चाबी समुद्र में फेंकी: बिगड़ते देख इंदिरा गांधी बोलीं- बोर्डिंग स्कूल भेजो; राजेश खन्ना-ऋषि कपूर को पीटने पहुंचे थे 6. भास्कर इंटरव्यू: शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे: रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी 7. राजस्थानी प्रेम कहानी: मारू का संदेश क्यों नहीं पहुंच पाया ढोला तक: ढाढी बोला- जबतक महाराज को आपकी याद नहीं आ जाती, लौटूंगा नहीं; ढोला-मारू प्रेम कहानी एपिसोड-3 8. यूपी एक्सप्लेनर: राम मंदिर के CEO से ज्यादा पावरफुल रहेगा महासचिव: कहीं सिर्फ डमी बनकर तो नहीं रह जाएगा CEO का पद; चढ़ावे की रखवाली कौन करेगा 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी के 122 विधायक दलबदलू, 2027 तक क्या होगा?: मंत्री-सांसद भी पीछे नहीं, भाजपा के 30% MLA दूसरे दलों से आए; पूरी लिस्ट देखिए 10. ग्राउंड रिपोर्ट: किसान की पत्नी बोली- मांगें मनवाकर ही लौटना: आंदोलन में पिता के लिए खाना लेकर पहुंचीं बेटियां; प्रदर्शनकारी कह रहे-गोली खाकर भी पीछे नहीं हटेंगे 11. क्राइम फाइल्स: गर्लफ्रेंड के मर्डर को सुसाइड दिखाने की साजिश: टैटू बनवाया…शराब पिलाई, फिर तीन दोस्तों ने होटल की चौथी मंजिल से नीचे फेंका 12. ग्राउंड रिपोर्ट: दतिया उपचुनाव, वोटिंग से पहले जनता के 5 सवाल: स्टेडियम कब सुधरेगा, रोजगार कहां है, खाद क्यों नहीं मिल रही; पढ़िए BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों के जवाब 13. भास्कर एक्सप्लेनर: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स का नया नियम क्या: कितना बढ़ेगा, छूट कैसे मिलेगी और जुर्माना कब लगेगा; सवाल-जवाब में सब कुछ जानें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। वृष राशि वालों को बिजनेस की समस्या से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी:मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था; एकतरफा प्यार में वारदात
    Next Article
    यूपी में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष का हादसे में कूल्हा टूटा:80 की स्पीड से कार खड़े ट्रक से टकराई; पत्नी-बेटी सुरक्षित, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment