Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोको पायलट ने जिसे पैंट खोलकर दिखाया, उसका ट्रांसफर:बीमारी में छुट्टी न मिलने पर कपड़े उतारकर दिखा दिया था, चल रही जांच

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में लोको पायलट ने जिस अधिकारी को पैंट खोलकर अपनी बीमारी दिखा दी थी, उस अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है। रेलवे प्रशासन ने चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार का ट्रांसफर कर दिया है। घटना 3 मार्च को हुई थी। चारबाग स्थित रेलवे लॉबी में हुई इस घटना का वीडियो देशभर में फैल गया था। लोको पायलट राजेश मीणा ने आरोप लगाया था कि उन्हें बवासीर है, लेकिन रेलवे अस्पताल से उन्हें राहत नहीं मिली। छुट्टी अप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया था जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट ने 22 से 28 फरवरी तक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद उन्होंने छुट्टी बढ़ाने के लिए रेलवे हेल्थ यूनिट से संपर्क किया, जहां डॉक्टर ने सिक मेमो लाने को कहा। उसने छुट्‌टी बढ़ाने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अधिकारी ने लीव अप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद ट्रेन ड्राइवर (लोको पायलट) चीफ क्रू कंट्रोलर के ऑफिस पहुंचा। अधिकारी के सामने रिपोर्ट और दवा रखा। इसके बाद बोला- आपको घाव भी देखना है। ट्रेन ड्राइवर ने उसके सामने अपनी पैंट खोल दी। रेलवे प्रशासन ने रतन कुमार के ट्रांसफर को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। वहीं, जांच कमेटी ने लोको पायलट को सेवा नियमों के उल्लंघन का दोषी माना है। इस पूरे मामले को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने भी देशभर में विरोध दर्ज कराया था। ------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- ट्रेन ड्राइवर ने पैंट खोलकर अफसर को दिखाया घाव : लखनऊ में छुट्‌टी बढ़ाने से मना किया, तब बोला- आपको घाव देखना है लखनऊ रेल मंडल में तैनात ट्रेन ड्राइवर को मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए पैंट उतारकर घाव दिखाना पड़ा। उसने छुट्‌टी बढ़ाने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अधिकारी ने लीव अप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 6.22 करोड़ की धोखाधड़ी:केमिकल कारोबारी 3 साल का भुगतान रख लिया, ATM कार्ड बदल रिटायर्ड टीचर से ठगी
    Next Article
    संभल में मोबिल-टायर फैक्ट्री में भीषण आग:6 दमकल गाड़ियां जुटी; सुबह 4:30 बजे लगी आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment