Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मोबिल-टायर फैक्ट्री में भीषण आग:6 दमकल गाड़ियां जुटी; सुबह 4:30 बजे लगी आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मोबिल बनाने और टायर गलाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में गुमथल रोड स्थित नेशनल हाईवे के पास जीरो पॉइंट की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही संभल के अलावा मुरादाबाद और रामपुर से भी दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं। संभल की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 5 किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार आग इतनी भीषण है कि इसका काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर से भी आसमान में उठता हुआ नजर आ रहा है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री चंदौसी निवासी नितिन अग्रवाल की बताई जा रही है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने रास्ते बंद किए, भीड़ को रोका सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने फैक्ट्री की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ न जुटे, इसके लिए पुलिस निगरानी कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का आकलन हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोको पायलट ने जिसे पैंट खोलकर दिखाया, उसका ट्रांसफर:बीमारी में छुट्टी न मिलने पर कपड़े उतारकर दिखा दिया था, चल रही जांच
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डंपर से टकराया ऑटो, 2 की मौत; सिलेंडर लेने के लिए रातभर लोग लाइन में लगे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment