Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़ाकू विमानों ने आसमान में बनाया 'दिल':मेरठ में 100 फीट ऊंचाई पर कलाबाजी दिखाई, 50 हजार लोग एयर शो देखने पहुंचे

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रविवार को लगातार दूसरे दिन एयरफोर्स का एयर शो हुआ। इसमें लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 9 हॉक MK-132 विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर लोग रोमांचित हो उठे। विमानों ने जमीन से सिर्फ 100 फीट की ऊंचाई पर दिल बनाया। धुएं से लकीरें खींचकर आसमान को तिरंगे से रंग दिया। विमानों ने हवा में कलाबाजियां दिखाईं। लड़ाकू विमान एक-दूसरे से 5-10 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़े। वे कभी तेजी से जमीन की ओर आते और फिर पलटकर ऊपर चले जाते। जब आमने-सामने से दो विमान एक-दूसरे को क्रॉस करते, तो लोगों की चीख निकल जाती। करीब 30 मिनट तक 50 हजार लोगों ने विमानों के स्टंट देखे। इस दौरान तालियों और सीटियों के साथ 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगते रहे। एयर शो वायुसेना की 'सूर्यकिरण' एयरोबैटिक टीम के धुरंधर पायलटों ने किया। 2 दिन तक चला एयर शो न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में हुआ। 9 लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, यूपी सरकार में मंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी एयर शो देखने पहुंचे। मेरठ के DM-SSP ने परिवार के साथ एयर शो देखा। हालांकि, करीब 2 किमी लंबे जाम की वजह से कई लोग ग्राउंड तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में लोगों ने रास्ते में रुककर ही एयर शो देखा। सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन पायलट शामिल रहे। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाए, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन से शो का मैनेजमेंट संभाला। एयर शो की तस्वीरें देखिए- सूर्यकिरण टीम क्या है? दूसरे दिन की एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेटियों को छेड़ने वाला अपना मृत्युदंड खुद साइन करता है':योगी की चेतावनी, कहा- पहले एग्जाम कोई देता था, भर्ती किसी और की होती थी
    Next Article
    दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment