Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दरोगा की पत्नी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। वह हाईकोर्ट में वकील थीं। दरोगा के मुताबिक, शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ। रात 8 बजे पत्नी कंचन कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद पारिवारिक मित्र ने फोन कर बताया, कंचन ने मैसेज किया है कि वह सुसाइड करने जा रही हैं। दरोगा ने बताया- मैंने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया। घटना धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट की है। 33 साल की कंचन सिंह हाईकोर्ट में वकील थीं। उन्होंने 10 महीने पहले दरोगा जितेंद्र सिंह से लव मैरिज की थी। जितेंद्र धूमनगंज थाने में तैनात हैं। माता-पिता समझाकर कानपुर गए, तो कमरा बंद कर लिया 2023 बैच के दरोगा जितेंद्र सिंह कानपुर के रहने वाले हैं। जितेंद्र ने बताया- मेरी पत्नी भी कानपुर की रहने वाली थी। प्रयागराज में पत्नी के साथ पारस ग्रीन अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहता हूं। पिछले कुछ दिनों से हम दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर कंचन के माता-पिता कानपुर से प्रयागराज आए थे। वे लोग 3 दिन तक हम लोगों के साथ रहे और कंचन को खूब समझाया। इसके बाद शनिवार रात 8 बजे दोनों कानपुर लौट गए। उनके जाने के बाद कंचन कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब 11:45 बजे हमारे पारिवारिक मित्र ने मुझे फोन किया। कंचन उसका डाइवोर्स का केस लड़ रही थी। उसने बताया कि कंचन फांसी लगाने जा रही हैं। मैंने दरवाजा तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मेरी पत्नी के मोबाइल पर उसके एक दोस्त की कई मिस्ड कॉल पड़ी थीं। दोस्त को मैसेज किया- मैं सुसाइड करने जा रही पुलिस के अनुसार, दरोगा और कंचन की मुलाकात कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान हुई थी। दरअसल, कंचन एलएलबी की परीक्षा देने जिस कॉलेज में गई थी, उसका संचालन दरोगा का परिवार करता है। यहां दोनों में बातचीत हुई और एक-दूसरे के नंबर शेयर कर लिए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। कुछ दिनों में दोस्ती अफेयर में बदल गई। इसके बाद करीब 10 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। 5 दिन पहले किसी बात को लेकर कंचन और दरोगा के बीच झगड़ा हो गया। बात बिगड़ी, तो दरोगा जितेंद्र ने कानपुर से कंचन के घरवालों को बुला लिया। DCP सिटी सागर जैन ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल अपार्टमेंट सील है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी ATS ने 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया, 8 साल से NIA को तलाश थी, काशी में कमांडो ने घेरा तो फायरिंग की यूपी ATS ने वाराणसी में कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में उसे वांटेड घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़ाकू विमानों ने आसमान में बनाया 'दिल':मेरठ में 100 फीट ऊंचाई पर कलाबाजी दिखाई, 50 हजार लोग एयर शो देखने पहुंचे
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा में दौड़ते-दौड़ते युवक की मौत:बरेली में पत्नी बोली- B.Tech, B.Ed, TET पास थे, लेकिन सरकारी नौकरी चाहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment