Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकनाथ की होली में पहली बार महिलाओ की होगी होली:लड़कों की एंट्री पर रहेगी रोक, 6 मार्च को होगा लोकनाथ में आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की प्रसिद्ध लोकनाथ कपड़ा फाड़ होली इस बार एक नए रूप में देखने को मिलेगी। आमतौर पर दो दिनों तक चलने वाली यह ऐतिहासिक होली इस बार तीन दिन तक मनाई जाएगी। इसकी खास वजह यह है कि पहली बार लोकनाथ में महिलाओं के लिए अलग से होली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ महिलाएं और लड़कियां ही हिस्सा लेंगी। इस आयोजन में पुरुषों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। लोकनाथ मिलन संघ के अध्यक्ष निखिल पाण्डेय ने बताया कि यह महिला विशेष होली सड़कों पर नहीं बल्कि लोकनाथ स्थित व्यायामशाला परिसर में आयोजित की जाएगी। 6 तारीख को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। आयोजन के दौरान किसी भी पुरुष को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और किसी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। प्रयागराज की ऐतिहासिक लोकनाथ कपड़ा फाड़ होली में महिलाओं के लिए अलग से होली का यह पहला आयोजन माना जा रहा है, जिसे लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौबस्ता थाने के पास बर्तन दुकान में दिनदहाड़े चोरी, CCTV:त्रिशूल लहराते हुए घुसा चोर, पीतल की मूर्तियां और कैश लेकर फरार
    Next Article
    ऑनलाइन गेम में हार के बाद युवक की मौत:किराये के मकान में लटका मिला शव, लैपटॉप पर खेलता था गेम्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment