Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा में रिजिजू बोले- PM पर आरोप लगाया, सबूत दें:राहुल ने कहा- अभी दे रहा; स्पीकर बोले- मैंने नहीं मांगा; एपस्टीन फाइल्स के जिक्र पर हंगामा

    12 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल ने एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर है। इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को तुरंत टोका। उन्होंने कहा- आपने जो भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं। हालांकि, स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। उन्होंने कहा- मैंने तो सबूत मांगा ही नहीं है। आप बोलते रहिए। बाद में साबित कर दीजिएगा। राहुल ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और बजट को लेकर भी सरकार की आलोचना की। राहुल ने कहा- आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। राहुल ने कहा- क्या आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती? मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री ने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि ट्रम्प उनका गला दबा रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है। हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर साफ देख सकते हैं। संसद में बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के हितों से समझौता, क्या आपको को शर्म नहीं आती? Lok Sabha में राहुल गांधी का केंद्र के खिलाफ हुंकार
    Next Article
    वंडर सीमेंट प्लांट में तोड़फोड़, अधिकारियों को पीटा:मजदूर को सुपरवाइजर के थप्पड़ जड़ने के बाद भड़की भीड़, पुलिसवाले जान बचाकर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment