Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 फरवरी को विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर:कानपुर देहात में कानूनी सलाह, सरकारी योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को माती स्थित इको पार्क के सामुदायिक भवन में एक विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को कानून और सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी देना है। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने कचहरी परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करेगा। इसका लक्ष्य लोगों को मेगा शिविर के बारे में सूचित करना और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। शिविर में कानूनी सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला-बाल अधिकार, श्रमिक कल्याण, राजस्व वाद और पेंशन जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी मेगा शिविर रजत सिन्हा, अपर जिला जज द्वितीय शैलेंद्र निगम, अपर जिला जज-15 पॉक्सो एक्ट सुरेंद्र सिंह, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम हिमांशु कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, कचहरी कर्मचारी एवं वादकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस मेगा शिविर को आम जनता के लिए एक सुनहरा अवसर बताया, जहां उन्हें न्याय और अधिकारों की सही जानकारी मिलेगी। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे 22 फरवरी को इको पार्क माती पहुंचकर इस शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ को मिला खेल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस:बजट में वर्किंग वुमन हॉस्टल की सौगात, विकास प्राधिकरण का भी प्रस्ताव
    Next Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजट को 'जलेबी' बताया:बोले-किसी को समझ नही आता, सपा ने कहा- शाहजहांपुर के विकास के लिए कुछ नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment