Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्मीकांत बाजपेई बोले- चोटी खींचना महापाप:रीता बहुगुणा ने कहा- शंकराचार्य अब मान जाएं; काशी में ‌BJP की महापाठशाला

    7 hours ago

    1

    0

    काशी में भाजपा की महापाठशाला चल रही है। इसमें यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 210 पदाधिकारियों को बुलाया गया है। संगठन के बड़े पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने के गुर सिखा रहे हैं। कॉपी-पेन के साथ ही पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया। सभी के मोबाइल जमा करा लिए गए हैं। लेट पहुंचने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को एंट्री नहीं मिली। महापाठशाला का पहला सत्र पूरा हो चुका है। इसके बाद पदाधिकारी लंच करने के लिए बाहर आए। थोड़ी देर बाद दूसरा सत्र शुरू होगा। बाहर आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बटुकों से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चोटी खींचना महापाप है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम कह रहे हैं, तो शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए। बटुकों की चोटी खींचने की घटना को उन्होंने भी गलत बताया। कहा- किसी के आत्मसम्मान को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। इससे पहले सुबह दिल्ली और लखनऊ से पहुंचे ​पार्टी के कई बड़े नेताओं ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पहुंचे और सत्र में शामिल हुए। सभी आज रात मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे। महापाठशाला की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार:एपस्टीन मामले में नाम आया था, पुलिस ने घर से पकड़ा
    Next Article
    इंस्पेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5:15 घंटे चला ऑपरेशन:प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम के सामने गिड़गिड़ाया, बोला- बहुत बदनामी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment