Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकतंत्र सेनानी सरनाम सिंह गंगवार का निधन:फर्रुखाबाद भाजपा के पहले जिलाध्यक्ष रहे, अटल जी के सहपाठी थे

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और लोकतंत्र सेनानी सरनाम सिंह गंगवार का निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरनाम सिंह गंगवार का जन्म 25 जनवरी 1929 को कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लहरा रजा कुलीपुर में हुआ था। उन्होंने कानपुर स्थित डीएवी और बीएसएसडी कॉलेज से बीए तथा एमए (हिंदी) की शिक्षा प्राप्त की थी। वे पेशे से शिक्षक थे और डीएवी कॉलेज रजलामई से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका राजनीतिक जीवन जनसंघ के समय से ही शुरू हो गया था। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वे फर्रुखाबाद के पहले जिलाध्यक्ष बने और कई कार्यकाल तक इस पद पर रहे। उन्होंने लंबे समय तक वैचारिक निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा की। आपातकाल के दौरान उन्होंने कड़ा विरोध किया, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलते हुए वे अपने जीवन में सात बार जेल गए। उन्हें शासन की ओर से ‘लोकतंत्र सेनानी’ के सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। वे अपने ग्राम सभा के ग्राम प्रधान भी रहे और कायमगंज सहकारी चीनी मिल के निदेशक के रूप में भी कार्य किया। शिक्षा के दौरान उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और बाबूलाल देवरस जैसे प्रमुख नेताओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ था। उनके निधन को जनपद के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सरनाम सिंह गंगवार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी शकुंतला देवी का निधन कोरोना काल में हो चुका है। उनके तीन पुत्र हैं, जिनका नाम जगवीर सिंह गंगवार (शिक्षक), कृष्णवीर सिंह गंगवार (लोकतंत्र सेनानी) और श्यामवीर सिंह गंगवार (इंजीनियर) हैं। जबकि उनकी एक पुत्री सुषमा गंगवार हैं, जो दिल्ली में रहती हैं। उनके पौत्रों में बिंकी सिंह गंगवार, वीर बहादुर सिंह गंगवार, तन्मय गंगवार और पौत्री पारुल गंगवार शामिल हैं। निधन की सूचना पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और लेखपाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में 139 गत्ता दवा आपूर्ति विवाद गहराया:फार्मासिस्ट ने लगाया दबाव में खंडन लिखवाने का आरोप
    Next Article
    UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप ने दी है धमकी, ईरान ने दे दी चेतावनी, मिडिल ईस्ट में मचने वाली है तबाही?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment