Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लकड़ी माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला:दरोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायल, 1 आरोपी गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर अरनोट के बंबा के पास जंगल में हुई इस घटना में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भारी मात्रा में कटे हुए पेड़ और लकड़ी मिली। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने अचानक कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक मनु यादव घायल हो गए, जबकि हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार को भी चोटें आईं। हमलावरों के उग्र रुख को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पीछे हटकर खुद को सुरक्षित करना पड़ा। भारी पुलिस बल पहुंचा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी लकड़ी और एक खाली ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल उपनिरीक्षक मनु यादव और हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने 12 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम के आदेशों के बावजूद हाईवे पर रुक रहीं बसें:रामपुर में यातायात हो रहा बाधित, स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता
    Next Article
    ताज महोत्सव के उद्घाटन से पहले ही फीका हुआ महोत्सव:कार्यक्रम स्थल पर हुई बारिश, स्टॉल का सामान ढकते नजर आए दुकानदार, केबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment