Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी हत्याकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, पुरानी रंजिश में बांके से काटकर हुई थी हत्या

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव में हुए मीर कुमार हत्याकांड में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 20 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम पर बांके से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मीर कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों—कमलेश कुमार, रामू, चेतराम और जोगेंद्र पुत्र मैकूलाल—के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पहले कमलेश को हिरासत में लिया था, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए थे। परिजनों ने सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। शाम करीब पांच बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीआई ने निलंबित जेई रामभवन को बताया शातिर अपराधी:यौन शोषण छिपाने के लिए 14 मोबाइल, 8 सिम का उपयोग
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज:26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर होगा संयुक्त प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment