Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज:26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर होगा संयुक्त प्रदर्शन

    20 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट के 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) अनिवार्यता लागू करने के फैसले के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। आंदोलन के तहत 23 फरवरी को देशभर के शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर अभियान चलाया, जो देश में नंबर एक ट्रेंड पर रहा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे और मंत्री दीपक दुबे ने बताया कि अब शिक्षकों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा आदेश वापस नहीं लिया गया, तो मार्च माह में देश की राजधानी दिल्ली में विशाल आंदोलन, घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इससे सरकार को टीईटी नियमों में संशोधन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिला मंत्री अरविंद राजपूत, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर और मंत्री अरुण दीक्षित ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षकों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता, क्योंकि आंदोलनों के इतिहास में सरकार को हमेशा उनकी मांगों पर विचार करना पड़ा है। नेताओं ने बताया कि 26 फरवरी को प्रदेश भर में एक साथ जिला मुख्यालयों पर संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। सभी शिक्षक संगठनों ने अधिक से अधिक शिक्षकों से प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी हत्याकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, पुरानी रंजिश में बांके से काटकर हुई थी हत्या
    Next Article
    LDA में पेंटहाउस के लिए पहली बार लॉटरी:नर्मदा अपार्टमेंट के 12 पेंटहाउस पर 20 से ज्यादा दावेदार; 300 फ्लैट्स के लिए 711 आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment