Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में हमलावर तेंदुआ पकड़ा गया, VIDEO:दो लोगों पर हमला कर घर में छिपा था, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज इलाके में एक हमलावर तेंदुए को वन विभाग ने सोमवार देर रात पकड़ लिया। बनबीरपुर गांव में दो लोगों पर हमला करने के बाद यह तेंदुआ एक घर में छिप गया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, रविवार को यह तेंदुआ रन नगर गांव में एक किसान राजन शर्मा के भूसा गोदाम में घुस गया था। तेंदुए ने राजन शर्मा पर हमला कर उनके एक हाथ को घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ भूसा गोदाम से निकलकर पड़ोसी गांव बनबीरपुर पहुंचा। बनबीरपुर में तेंदुए ने हेमचंद वर्मा पर हमला किया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग गया, जिससे युवक की जान बच गई। लगभग दो घंटे बाद, तेंदुए ने गांव की निवासी राम प्यारी नामक महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के फिर से शोर मचाने पर तेंदुआ महिला के घर में जाकर छिप गया। तेंदुए के हमले में घायल महिला राम प्यारी और युवक राजन शर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिकुनिया में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया गया। तेंदुए के घर में छिपे होने की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सोमवार देर रात वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। एसडीओ मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के बाद सुरक्षित पकड़ा गया है। उसे वन रेंज ले जाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदी पार के गांवों को सौर ऊर्जा से रोशन किया:खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डे बोले- 4 साल के काम पर जनता मुझे पूरे 10 नंगर देगी
    Next Article
    यूपी में अब 19 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ:2-4 डिग्री बढ़ा मौसम तापमान, सुल्तानपुर रहा सबसे गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment