Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में किशोर की गोली लगने से मौत:परिजनों ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया, दो नामजद पर रिपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा गांव में 17 वर्षीय किशोर अंश कुमार झा की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर आईपीएस/सीओ सिटी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक अंश कुमार झा सुआगाड़ा निवासी अनिल कुमार झा के छोटे बेटे थे। अनिल कुमार झा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अंश कुमार झा 30 मार्च की शाम करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात अंश ने फोन पर बताया कि वह अपने एक दोस्त की मां का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया है। अगले दिन सुबह उसने फिर फोन कर बताया कि वह लखनऊ से वापस आ रहा है। परिजनों के अनुसार, 31 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे अंश ने फिर फोन किया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है तथा उसे जनशक्ति अस्पताल, गोला रोड लखीमपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां अंश के दोस्त शुभम कुमार (पुत्र रामेश्वर) और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू (पुत्र विशुन सिंह) सहित अन्य साथी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में अंश के दोस्तों और स्टाफ ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। पूछने पर बताया गया कि अंश का इलाज पटाखों से जलने के कारण चल रहा है। इस दौरान उन्हें अंश की वास्तविक स्थिति के बारे में अंधेरे में रखा गया। 31 मार्च की रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने परिजनों को फोन कर अंश की बिगड़ती हालत के बारे में बताया और उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार वाले उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ लेकर पहुंचे। वहां एक्स-रे जांच में खुलासा हुआ कि अंश के पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 2 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही जानकारी मिल जाती तो उचित इलाज से अंश की जान बच सकती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम कुमार और नितिन सिंह को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहरण, हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप मृतक के चाचा सुनील कुमार उर्फ सोनू ने आरोप लगाया है कि अंश का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हैं दादा अंश कुमार झा के दादा देव लखन झा उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। अंश शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज का छात्र था। उसने कक्षा 11 उत्तीर्ण करने के बाद इस वर्ष इंटर में प्रवेश लिया था। बेटे की मौत से मां रेनू झा, भाई वंश झा, दादी रतन माला झा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में गैंगस्टर को मारी 4 गोलियां:NH-58 पर ढाबे के सामने खाना खाने के बाद कार में सवार होते ही हुई वारदात, गैंगवार की आशंका
    Next Article
    85 वर्षीय महिला ने गंगा में लगाई छलांग:बोली- मच्छर काटने से दाने निकलते हैं, 10 साल से परेशान हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment