Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़:जय माता दी के जयकारों से गूंजा परिसर, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नवरात्रि का शुभारंभ किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन था। जिले भर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और कलश स्थापना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ किया। शहर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह की आरती के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने नारियल, फूल-माला और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में 'जय माता दी' के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह साफ देखा गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल से बात…शक में पत्नी को मार डाला:डंडे से पीटा, सिर लड़कार गला घोंट दिया; 5 घंटे मां के शव के पास लेटे रहे दोनों मासूम बेटे
    Next Article
    शक्ति धाम मंदिर से निकला नगर संकीर्तन:संत नीरज मणि ऋषि के सानिध्य में संपन्न हुई शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment