Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल से बात…शक में पत्नी को मार डाला:डंडे से पीटा, सिर लड़कार गला घोंट दिया; 5 घंटे मां के शव के पास लेटे रहे दोनों मासूम बेटे

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पत्नी संगीता की नृशंस हत्या करने वाले पति शैलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शैलेश ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसने पत्नी को बच्चों के सामने मार डाला। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक करना है। संगीता मोबाइल पर काफी बातें करती थी। शैलेश को शक था कि वह किसी और युवक से बात करती है और उसका प्रेम संबंध चल रहा है। इस बात को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। शैलेश एक बार पत्नी का मोबाइल भी तोड़ चुका था। रात करीब 10 बजे शैलेश शराब पीकर कमरे में पहुंचा था। एक ही कमरे में दो बिस्तर लगे थे। एक पर शैलेश और संगीता थे, जबकि दूसरे बिस्तर पर दोनों बेटे शिवम (12) और सिद्धार्थ (6) सो रह थे। डंडे से पीटा फिर तख्ते में सिर लड़ाकर गला घोंटा कई दिनों से संगीता ने शैलेश से दूरी बना रखी थी। रात में पत्नी मोबाइल चलाने में लगी थी, इसी बात को लेकर शैलेश से झगड़ा शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि रात दो बजे शैलेश ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। उसने डंडा उठा लिया। चीख-पुकार मची तो बच्चे उठ गए। शैलेश ने उन्हें डांट दिया कि सो जाओ। इसके बाद शैलेश ने संगीता का सिर कमरे में रखे तख्त के कोने से लड़ा दिया। उसके माथे पर गहरा जख्म हो गया। वह चीखकर जमीन में गिरी तो छोटा बेटा सिद्धार्थ उठकर रोने लगा। इस बीच शैलेश पत्नी का गला घोंटने लगा। वह हाथ पैर मारने लगी। छोटा बेटा सिद्धार्थ यह देखकर रोने लगा। शैलेश ने उसे जोर से डांटा कि सो जा नहीं तो बहुत मारूंगा। डर की वजह से सिद्धार्थ फिर लेट गया। पांच घंटे मां की लाश के पास सोते रहे दोनों भाई रात दो बजे के करीब शैलेश ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह निकल भागा। इस दौरान सिद्धार्थ और शिवम सोते रहे। करीब 5 घंटे वह शव से कुछ दूर सोते रहे। सुबह छह बजे के करीब पड़ोस की अनुपमा राव कमरे पर पहुंची। आवाज देने पर कोई नहीं उठा तो उसने दरवाजे को धक्का दिया। दरवाजा खुल गया तो उसने अंदर झांका। संगीता की लाश और जमीन में बिखरा खून देख वह चीख पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को जगाया गया। दोनों भाई उठे और मां के शव के पास बैठकर रोने लगे। मोबाइल छोड़ गया कि पता चले किससे बात करती थी पति के हाथों मारी गई संगीता का मोबाइल उसके कमरे से मिल गया है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। पति ने पूछताछ में यह भी कहा कि वह पत्नी का मोबाइल इसलिए नहीं ले गया कि उसकी जांच से पता चले कि किससे बात करती थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी साफ नहीं है कि वह किसी से बात करती भी थी। महज शक की वजह से शैलेश ऐसा मन में पाले था। मोबाइल की डिटेल से ही पकड़ा गया पत्नी का मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड से कई नंबर निकाले। पति के नंबर के अलावा कई ऐसे नंबर थे जिनसे पति संपर्क कर सकता था। कई नंबरों को सर्विलांस में लगाया गया तो पति के बारे में सुराग मिल गया और वह पकड़ लिया गया। जानिये पत्नी की हत्या कैसे अंजाम दी प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। महिला की पहचान संगीता देवी (32) के रूप में हुई है, जो दो मासूम बच्चों की मां थी। घटना का कारण घरेलू कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात सराय इनायत थाना क्षेत्र की है। घटना की 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पूरी घटना पढ़िए… पूरा मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र के गांव पट्‌टीछीट का है। यहां शैलेश कुमार पत्नी संगीता के साथ रहता था। दोनों की 13 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बेटे शिवम (12 वर्ष) और सिद्धार्थ (6 वर्ष) हैं। संगीता देवी फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले की रहने वाली थी और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो पति ने पहले पत्नी का गला दबाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। कमरे में चारों ओर खून के छींटे बिखर गए। मम्मी-पापा की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे बच्चे जाग गए। बच्चों ने देखा कि पापा मम्मी का गला दबा रहे थे। दोनों बच्चे चिल्लाए तो पिता ने उन्हें डांटकर चुप करा दिया और सुला दिया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोसन अनुपमा राव खेत में काम के लिए संगीता को बुलाने पहुंची। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद बच्चे रोते-चिल्लाते हुए घर से बाहर आए। अनुपमा अंदर गईं तो देखा संगीता जमीन पर पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और जीभ बाहर निकली थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और सराय इनायत थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया- पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति शैलेश कुमार के खिलाफ सराय इनायत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और कहासुनी से जुड़ा सामने आया है। ----- यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला:मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर को दिल्ली से रेल मार्ग से जोड़ने की मांग:सांसद डॉ. भोला सिंह ने लोकसभा में उठाया क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का मुद्दा
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़:जय माता दी के जयकारों से गूंजा परिसर, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नवरात्रि का शुभारंभ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment