Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में स्कूलों का समय बदला:बढ़ते तापमान के चलते डीएम ने लिया फैसला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगी

    15 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नया समय 21 अप्रैल, 2026 से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों को राहत मिल सके। यह व्यवस्था जनपद के सभी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) पर लागू होगी। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित समय पर ही स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज मंडल में 511 यात्री बिना टिकट पकड़े गए:18 ट्रेनों में चेकिंग अभियान, 3 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ का शरबत से अभिषेक:गर्मी से राहत दिलाने की कामना, अक्षय तृतीया पर बद्रीनारायण का भी श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment