Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मंगलवार को एक दर्जन इलाकों में शटडाउन:4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मरम्मत और कंज्यूमर शिफ्टिंग का होगा काम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली का शटडाउन रहेगा। केस्को द्वारा आइसोलेटर बदलने और कंज्यूमर शिफ्टिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इसके लिए 50 से ज्यादा कर्मचारी फील्ड पर तैनात किए गए हैं। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन सूतरखाना, बेरीवाल, नयागंज, रामगंज, दानाखोरी और एक्सप्रेस रोड इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नंदलाल का चौराहा, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। ओल्ड पी रोड इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा विजयनगर में सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक, दयानंद विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सिंहपुर क्षेत्र में 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की अपील बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम समय से पहले निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NAFIS रैंकिंग में मेरठ रेंज का शानदार प्रदर्शन:बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ को प्रदेश में पहला स्थान, मेरठ 8वें पर
    Next Article
    सिपाही के सिर पर डंडा मारा, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी:नजीराबाद थाना क्षेत्र की घटना आरोपी हिरासत में, ट्रैफिक सिपाही को भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment