Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में वकीलों के चैंबरों में लगी आग, VIDEO:कई चैंबर जले, केस से जुड़े अहम दस्तावेज और फर्नीचर हुए राख

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में कलेक्ट्रेट रोड स्थित सिविल बार के सामने अधिवक्ताओं के चैंबरों में आज सुबह आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी इस आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया, जिससे चार से पांच चैंबर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र की है। चैंबरों से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक कई चैंबर पूरी तरह जल चुके थे। इस अग्निकांड में चैंबरों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख, मुकदमों से जुड़े दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अपने चैंबरों की स्थिति देखकर वकीलों में निराशा फैल गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि महत्वपूर्ण मुकदमों से संबंधित दस्तावेज भी आग में जल गए हैं, जिससे भविष्य में कानूनी कार्यवाही में बाधा आ सकती है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरीजों को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधा:मेयर ने लाइफश्योर हास्पिटल का उद्घाटन किया
    Next Article
    दरोगा के मंडप में प्रॉपर्टी डीलर ने रचाई शादी:बस्ती में शादी के दिन घर में घुसकर धमकाया- बारात लाए तो अंजाम बुरा होगा, GIC प्रिंसिपल पिता बोले- बेटा बच गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment