Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 25-30% पेट्रोल पंप ड्राई:पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, डीएसओ बोले- ईंधन की दिक्कत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की अचानक किल्लत सामने आई। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल के टैंक खाली हो गए हैं, जबकि कुछ पर पेट्रोल खत्म हो चुका है। जिले के लगभग एक-चौथाई पंपों पर दोनों ईंधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने बताया कि जिले के कुल 274 पेट्रोल पंपों में से लगभग 25 से 30 प्रतिशत पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है। उन्होंने पुष्टि की कि कई पंपों के टैंक पूरी तरह खाली हैं, जबकि कुछ अन्य पर केवल एक प्रकार का ईंधन उपलब्ध है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, उन्होंने कंपनियों को ऑर्डर के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया है। इसके बावजूद, तेल कंपनियां तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी त्रुटियों का हवाला देकर आपूर्ति रोक रही हैं। इस कारण पंपों तक पेट्रोल-डीजल समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे स्थिति बिगड़ रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिले में ईंधन संकट और गहरा सकता है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ने की आशंका है। जिन पेट्रोल पंपों पर अभी भी ईंधन उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग पेट्रोल और डीजल का स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए लोगों के बीच झड़पें भी देखी गईं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत जैसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और चेतावनी दी कि आवश्यकता से अधिक ईंधन का स्टॉक करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को भी आवश्यकतानुसार तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि यह केवल कंपनी की क्रेडिट पॉलिसी बंद करने के चलते बीपीसीएल की पंपों पर तेल आपूर्ति बाधित होने के चलते हैं किल्लत की अफवाह गर्म हुई है और कुछ पंपों पर भीड़ देखी जा रही है सभी कम्पनियो के सेल्स अधिकारियो से बातचीत की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आपूर्ति बाधित ना हो
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटका बाजार में देवीभागवत कथा का सातवां दिन:सुलतानपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, साध्वी सीता देवी ने दिया संदेश
    Next Article
    बदायूं में फंदे पर मिला महिला का शव:मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment