Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव:छेड़छाड़ के आरोपी से परेशान होकर की आत्महत्या, जमानत पर छूटकर आया युवक

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में बुधवार दोपहर को एक किशोरी का शव घर के छप्पर से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत पर रिहाई के बाद से किशोरी मानसिक तनाव में थी। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामला निघासन कोतवाली क्षेत्र के नकटहा अटलनगर का है। पिता कमलेश कुमार के अनुसार, घटना के समय वह खेत में मजदूरी करने गए थे। जबकि उनकी पत्नी लकड़ी बीनने बाहर गई थीं। दोपहर बाद जब दोनों घर लौटे तो बेटी पिंकी का शव छप्पर से लटका मिला। एक सप्ताह पहले जमानत पर रिहा परिजनों का आरोप है कि करीब एक माह पहले गांव के ही लवलेश कुमार उर्फ लालू ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। लेकिन लगभग एक सप्ताह पहले वह जमानत पर रिहा हो गया। परिवार का कहना है कि आरोपी की रिहाई के बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी और इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही निघासन कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहन भागवत के स्वागत की तैयारियां पूरी:मेरठ में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम
    Next Article
    गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रोमांचक मुकाबले:सब जूनियर वर्ग में ध्रुव-श्रेयांश और देव-कबीर ने बनाई फाइनल में जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment