Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहन भागवत के स्वागत की तैयारियां पूरी:मेरठ में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत मेरठ में 2 दिन प्रवास पर रहेंगे। सरसंघचालक 19 फरवरी की रात को मेरठ आएंगे। यहां वे 20 और 21 फरवरी दो दिन तक मेरठ में प्रवास करेंगे। इस दौरान वो मेरठ व ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियो से संवाद करेंगे। 19 फरवरी की रात पहुंचेंगे मेरठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत मेरठ में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। वे 20 और 21 फरवरी को 28 जिलों के प्रबुद्धजन और खिलाड़ियों से मिलेंगे। पहला दिन खेल जगत को समर्पित रहेगा, जिसमें सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार आदि खिलाड़ी शामिल होंगे। संवाद का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के सामाजिक अनुभवों और समरसता पर चर्चा करना है। 2 दिन अलग-अलग वर्गों से होगा संवाद सरसंघचालक के स्वागत के लिए मेरठ के शताब्दी नगर के माधवकुंज में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां विशाल पंडाल सजाया गया है। खिलाड़ियों से करेंगे संवाद यही आयोजन 20, 21 फरवरी को मेरठ में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत अपने 2 दिवसीय मेरठ प्रवास के दौरान शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज मे रहेंगे। पहले दिन 28 जिलों के प्रबुद्धजन और खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। पहले दिन खेल जगत के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। 21 फरवरी 2026 को इन्हीं दोनों प्रांतों से आए समाज के प्रमुख नागरिकों के साथ सरसंघचालक के संवाद करेंगे। खिलाड़ियों से उनके अनुभव भी पूछे जाएंगे संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। मेरठ का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है। भुवनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों से अनुभव पूछे जाएंगे, वहीं उनके प्रश्नों का जवाब डा. मोहन भागवत देंगे। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता उप्र में खेल का वातावरण बदलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश का पहला राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन है। इसके प्रथम कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत हैं। इस साल इसमें अध्यापन शुरू करने की तैयारी है। मोहन भागवत के मंच पर खिलाड़ियों वाले सत्र में दीप अहलावत को अध्यक्षता की भूमिका दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव के उद्घाटन से पहले बारिश से तैयारियां खराब:स्टॉल का सामान ढकते नजर आए दुकानदार, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
    Next Article
    लखीमपुर में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव:छेड़छाड़ के आरोपी से परेशान होकर की आत्महत्या, जमानत पर छूटकर आया युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment