Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में मनरेगा मजदूर पर फावड़े से हमला, VIDEO:युवक की हथेली फटी, आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सिंगाही थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में एक मनरेगा मजदूर पर फावड़े से हमला किया गया।इस हमले में मजदूर के एक हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवपूजन कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 फरवरी (गुरुवार) को वह मनरेगा योजना के तहत गांव के पास रास्ते पर मिट्टी पटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का राजेश वर्मा वहां पहुंचा और मामूली कहासुनी के बाद उस पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले से बचाव के दौरान शिवपूजन ने अपना हाथ आगे किया, जिससे उसकी हथेली फट गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और तुरंत थाने लेकर गए। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहाबाद में यूपी के युवक ने किया सुसाइड:मरने से पहले बनाया वीडियो; कहा- शव गांव पहुंचे तो भाई-भाभी को हाथ न लगाने देना
    Next Article
    LDA के उपाध्यक्ष को लेकर गिर गई लिफ्ट:7वीं मंजिल से सरसराते हुए नीचे आई, 7 अफसर अंदर थे, सभी बचे; FIR होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment