Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में नाले में डूबने से किसान की मौत:खेत से लौटते समय संतुलन बिगड़ने से गिरे, पानी से बाहर निकालने से पहले तोड़ा दम

    1 day ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के थाना मझगई क्षेत्र स्थित लोकन पुरवा गांव में एक 65 वर्षीय किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब किसान खेत से घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, लोकन पुरवा निवासी सम्मा (65 वर्ष) पुत्र बलदेव मंगलवार सुबह अपने खेत में खाद डालने गए थे। खाद डालने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तो रास्ते में पड़ने वाले एक गहरे नाले को पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में गिर गए। काफी देर तक सम्मा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले में डूबने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बुजुर्ग किसान को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पूरे गांव में भी गम का माहौल है।घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। हल्का प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावण मास में शिव मंदिरों की परिक्रमा होगी आसान:नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं
    Next Article
    पूर्व मंत्री रामआसरे फतेहगढ़ जेल में सपा विधायक से मिले:आजमगढ़ के रमाकांत यादव को सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment