Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावण मास में शिव मंदिरों की परिक्रमा होगी आसान:नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में श्रावण मास के दौरान शिवालयों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ राजेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और बल्केश्वर मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजेश्वर मंदिर प्रबंधन से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इन व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्गों एवं मंदिरों तक जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ा उठान और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अन्य इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लगाए जाएंगे अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नगर आयुक्त ने कहा, श्रावण मास में इन प्रमुख शिवालयों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्ग स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम रहें। उन्होंने विशेष सफाई अभियान चलाने, नियमित कूड़ा उठान, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, जलभराव की रोकथाम तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा-मंदिर प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और मेला अवधि के दौरान प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र पुलिस ने 620 अवैध उपकरण नष्ट किए:मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ अभियान
    Next Article
    लखीमपुर में नाले में डूबने से किसान की मौत:खेत से लौटते समय संतुलन बिगड़ने से गिरे, पानी से बाहर निकालने से पहले तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment