Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में सांप-नेवला की लड़ाई:45 मिनट तक दोनों लड़ते रहे, नेवले ने कोबरा का फन दबोचकर मार डाला

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में रविवार को कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। खेत में दोनों एक-दूसरे पर वार करते दिखे। नेवले ने सांप का फन अपने जबड़े में दबोच लिया। इससे सांप छटपटाने लगा। किसी तरह खुद को बचाकर नेवले पर फुफकारने लगा। नेवला लगातार उसके वार से बच जाता। नेवला हर बार कोबरा पर भारी पड़ता दिखाई दिया। नेवले के हमले में सांप बुरी तहर घायल हो गया। करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिर में नेवले की जीत हुई और कोबरा की मौत हो गई। मामला रविवार दोपहर 2 बजे का दक्षिण निघासन वन रेंज का है। सांप-नेवले की लड़ाई 3 तस्वीरों में गांववालों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो लुधौरी से सेमरा पुरवा गांव जाने वाले रास्ते के पास स्थित गन्ने के खेत में कुछ गांववाले जानवरों के लिए चारा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कोबरा और नेवले के बीच चल रही लड़ाई पर पड़ी। दोनों के बीच हो रही भिड़ंत देखकर गांववालों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने शुरू कर दिए। कोबरा के फन पर लगातार हमला करता रहा नेवला वीडियो में दिख रहा है कि नेवला कोबरा की पूंछ और फन पर लगातार हमला करता रहा। कोबरा भी फुफकारते हुए खुद को नेवले से बचाने की कोशिश करता रहा। नेवले के हमलों से बचने के लिए कोबरा ने गन्ने के तने पर चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन नेवले ने उसे मौका ही नहीं दिया। नेवले ने 45 मिनट में कोबरा को मौत के घाट उतारा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक चली लड़ाई के बाद कोबरा घायल अवस्था में गन्ने के तने से लिपटा मिला। इसके बाद कोबरा की मौत हो गई। इसके बाद गांववालों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया शेयर करना शुरू कर दिया। ----------------------- ये भी खबर पढ़े… यूपी में लव मैरिज करने वाली जिंदा बेटी का पिंडदान:पिता बोला- परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी, वो हमारे लिए मर गई चंदौली में शनिवार शाम पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। उसकी बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पिता ने बेटी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पितृ विसर्जन पर बेटी का श्राद्ध कर दिया।पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी बोले- बाबा आ जाओ संभल, अखिलेश जाओ गोरखपुर:जनता दोनों को हराएगी; आजमगढ़ में कहा- हमें गांधी-नेहरू की जरूरत नहीं
    Next Article
    22 साल छोटी साली के साथ जीजा गोमती में कूदा:लखनऊ में 2 बच्चों के साथ पहुंची पत्नी, पिता बोले- बेटी नौकरी पर गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment