Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 साल छोटी साली के साथ जीजा गोमती में कूदा:लखनऊ में 2 बच्चों के साथ पहुंची पत्नी, पिता बोले- बेटी नौकरी पर गई थी

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक युवक ने 22 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों घैला पुल पर पहुंचे, वहां कुछ देर बात की। इसके बाद नदी में कूद गए। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF दोनों की काफी देर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रविवार दोपहर 12 बजे की है। घर आने-जाने के दौरान शुरू हुआ जीजा-साली का अफेयर 45 साल का गौतम गुप्ता फैजुल्लागंज का रहने वाला है। वह बीकेटी (बक्शी का तालाब) में ढाबा चलाता है। गौतम की 16 साल पहले अमिता से शादी हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं। चुनमुन गुप्ता (23) उसकी पत्नी अमिता की मौसी की बेटी है। चुनमुन BBA कर रही है। एक दिन पहले ही उसका एग्जाम था। घर आने-जाने के दौरान गौतम का चुनमुन से अफेयर चलने लगा था। रविवार दोपहर गौतम अपनी साली चुनमुन के साथ घर से निकला। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने दोनों के घरवालों को उनके घैला पुल से कूदने की सूचना दी। इसके बाद दोनों के घरवाले मौके पर पहुंचे। पहले जीजा, फिर साली ने लगाई छलांग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले युवक गोमती नदी में कूदा। इसके तुरंत बाद लड़की ने भी पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर नाव की मदद से नदी में दोनों की तलाश की। पिता बोले- बेटी हुंडई कार के शोरूम में जॉब करती है पिता महेंद्र ने बताया- मेरी बेटी चुनमुन हुंडई कार के शोरूम में जॉब करती है। वह घर से नौकरी पर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद से कुछ पता नहीं चला। शाम को पुलिस का फोन आया। कहा गया कि आईआईएम रोड घैला पुल पर पहुंचो। जब मैं यहां पहुंचा, तो बेटी के कूदने के बारे में पता चला। अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। जिसके साथ कूदने की बात कही जा रही है, वह हमारे साढू के दामाद हैं। पुल पर जीजा का जूता और साली की चप्पल मिली मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पुल पर युवक का जूता मिला है। शुरुआती जानकारी के आधार पर झगड़े के बाद नदी में कूदने की आशंका है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस के मुताबिक, युवती के पुल से छलांग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर उसकी चप्पल भी मिली हैं। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और धारा में तेज बहाव है। इससे गोताखोरों को तलाश में कठिनाई हो रही है। एसडीआरएफ की टीम ने भी अभियान चलाया। तेज बहाव से दोनों के बहकर आगे निकल जाने की आशंका है। अंधेरा ज्यादा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया है। अब कल फिर से दोनों की तलाश की जाएगी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ- डीसीएम ने साइकिल से जा रहे छात्रों को रौंदा, एक का सिर कुचला, मौके पर ही मौत लखनऊ में रविवार को सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गया। छात्र के सिर पर पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सांप-नेवला की लड़ाई:45 मिनट तक दोनों लड़ते रहे, नेवले ने कोबरा का फन दबोचकर मार डाला
    Next Article
    अखिलेश बोले-सरकार के 40 दिन बचे हैं:जनता इन्हें हराने जा रही है, JPNIC पहुंचे पूर्व सीएम ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर किया माल्यार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment