Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में तारों की स्पार्किंग से 25 घर जले:एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, दो किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में मंगलवार दोपहर 24 घरों में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि सभी घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो किमी दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इससे गांव वालों में गुस्सा है। इस दौरान ग्रामीणों ने खुद ही बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। शुरुआती जांच में पता चला कि घरों के ऊपर से गए बिजली के तारों में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लगी। इसके बाद आग हवा चलने से गांव भर में फैल गई और 25 घर उसकी चपेट में आ गए। मामला मझगई थाना क्षेत्र के मुन्ना पुरवा गांव का है। देखिए तस्वीरें... ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, पशुओं को सुरक्षित निकाला मुन्ना पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर घरों के ऊपर से गए बिजली के तारों में स्पार्किंग से निकली चिनगारी से गंगाराम के घर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पशुओं को बचाने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत रस्सियां काटकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग की सूचना मिलते ही आसपास पांच गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग की सूचना पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन उनकाी इंतजार न करते हुए खुद बाल्टी और बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची तो ग्रामीणों में गुस्सा भर गया। मौके पर केवल एक दमकल वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और पलिया से अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां मंगवाईं। 24 परिवार हुए बेघर, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा आग लगने से रोहित (20) बुरी तरह झुलस गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस भीषण अग्निकांड में गंगाराम, बबलू, आशीष, जयलाल, सोहन, शारदा प्रसाद, महावीर, सोनेलाल, श्रीकेशन, राजेश, कौशल कुमार, तोताराम, रामनरेश, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रेमीलाल, रामगोपाल, केशवराम, पंकज, अनिल कुमार और शिवकुमार सहित करीब 24 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। दमकल कर्मी हसन अली ने बताया कि हमारी गाड़ी में 5000 लीटर पानी था। जो आग बुझाते बुझाते खत्म हो गया था,पानी खत्म होने पर पलिया से एक और गाड़ी मंगवाई गई तब जाकर आग पर काबू पाया गया। छेदुई पतिया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पति इकराम अली ने बताया कि आग लगने से करीब 25 घर और घरों में रखा करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया, यहां तक कि लोगों के पास पहनने तक के कपड़े भी नहीं बचे। प्रशासन ने लिया जायजा, पीड़ितों को मदद का आश्वासन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही निघासन के एसडीएम राजीव निगम और तहसीलदार दिव्यांशु शाही भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। निघासन के एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि 24 घर जले हैं, अग्नि पीड़ितों तक राहत सामग्री में भोजन,और रहने के लिए पॉलिथिन आदि भेजा जा रहा है,जल्द ही शासन स्तर से मिलने वाली अन्य मदद पहुंचाई जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में दो बाइकों आमने-सामने भिड़ंत:भाई-बहन समेत 5 घायल, 3 की हालत गंभीर; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    हैदराबाद Vs दिल्ली- अभिषेक शर्मा की IPL में दूसरी सेंचुरी:राणा की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाकर शतक पूरा किया, ईशान रनआउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment