Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में दो बसों की टक्कर:एक यात्री की मौत, 5 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे ढखेरवा-बहराइच रोड पर ग्राम प्रसादपुरवा के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, बस संख्या UP34T3753 बहराइच की ओर से आ रही थी, जबकि बस संख्या UP31BT9919 देहरादून से आ रही थी। दोनों बसें ढखेरवा-बहराइच रोड पर टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। हादसे में साबान (35) नामक यात्री की जिला अस्पताल ओयल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। घायलों में पीआरडी संतोष मौर्य (45) पुत्र नौरंग मौर्य निवासी भजनपुरवा थाना निघासन, मिथुन (30) पुत्र शिवसागर गुप्ता निवासी फकारा थाना धौरहरा, राजू (50) पुत्र रामगोपाल निवासी सेमरा थाना पढ़ुआ, बस चालक अवधेश (40) पुत्र सीताराम निवासी सिंगाही और विजय गिरी (17) पुत्र रामगिरी निवासी निघासन शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य रही और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र मिट्टी धंसी, छह महिलाएं दबीं:दो की मौत, दो की तलाश जारी, दो को निकाला गया
    Next Article
    मेरठ से मोदी ने किया 2027 का चुनावी आगाज:कांग्रेस पर सीधे अटैक कर चुनावी माहौल बनाया, डवलपमेंट प्रोजेक्ट गिनाकर सरकार के काम याद दिलाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment