Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ से मोदी ने किया 2027 का चुनावी आगाज:कांग्रेस पर सीधे अटैक कर चुनावी माहौल बनाया, डवलपमेंट प्रोजेक्ट गिनाकर सरकार के काम याद दिलाए

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की धरती से 2027 के चुनाव का सियासी आगाज कर दिया। रविवार को मोहिउद्दीनपुर में हुई जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत यूपी में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए की थी। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे से लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, रैपिड रेल, मेरठ मेट्रो, जेवर एयरपोर्ट का नाम गिनाया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी में अपराध मुक्त माहौल बनाया। विकास की जो नई इबारत लिखी है उसका संदेश दिया। वहीं मंच से पीएम ने एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ जमकर बोला। पीएम ने कांग्रेस को नंगों की पार्टी कहते हुए सीधे अटैक किया। उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है। मोदी मेरठ की रैली में पूरे चुनावी मोड में अटैक करते नजर आए। अपने 36 मिनट के संबोधन में उन्होंने विकास, अपराध, दंगों से लेकर सपा, कांग्रेस पर निशाना साधने का काम किया। वहीं वंदे मातरम का उद्घोष कराकर जनता में जान फूंक दी। इस रैली के जरिए भाजपा ने पश्चिमी यूपी में खासतौर से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि 2014 में केंद्र में आई भाजपा सरकार के बाद यूपी में 2 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब 2027 का चुनाव होना है। पिछले दोनों चुनावों के परिणाम गवाह हैं कि भाजपा ने वेस्ट यूपी में अपना जनाधार खोया है। जिसका असर हालिया 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नजर आया। पिछले दो चुनावों में वेस्ट में घटी भाजपा की सीटें भाजपा पश्चिम क्षेत्र में 14 जिलों में विधानसभा की 71 सीटें हैं। 2017 में पार्टी ने 51 सीटें जीते थी। जो 2022 में घटकर कुल 40 सीटों पर रह गई। ऐसे में भाजपा के सामने 2027 का चुनाव बड़ी चुनौती है। इन सभी विवादों का असर पीएम की रैली मेभी नजर आया। यूजीसी, ब्राहमण विवाद के कारण बढ़ा विरोध ब्राहमण विवाद, यूजीसी विवाद,शंकराचार्य विवाद और एसआईआर में भारी संख्या में वोट कटने का एक बड़ा असर जनता में देखा जा रहा है। यूजीसी के बाद विशेषकर सवर्ण समाज में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। जो जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों में दिखाई भी दे रहा है। पीएम की रैली के लिए भी कई गांवों से बसें खाली पहुंची, तो कई बसों में भीड़ की संख्या बेहद कम थी। ऐसे में पीएम मोदी रैली में चुनावी मोड में खुलकर बैटिंग करते दिखे। मंच पर नजर आया जातीय समीकरण पीएम मोदी के जनसभा स्थल के मंच पर प्रोटोकॉल के बीच जातीय समीकरण साधने का पूरा असर नजर आया। मंच पर पीएम के साथ सीएम योगी। ब्राहमण चेहरा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जाट चेहरा केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, कुर्मी चेहरे में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को बैठाया गया। इनके साथ मेरठ के तीनों सांसद, राज्यमंत्री, विधायकों, एमएलसी, मेयर, प्रभारी मंत्री, राज्यसभा सांसद को मंच पर बैठाया गया। मेरठवालों से पूछा AI सम्मेलन पर क्या कहोगे पीएम ने पूरे भाषण में केवल कांग्रेस पार्टी का नाम लिया। अन्य दलों का नाम उनके 36 मिनट के भाषण में कहीं नहीं था। उन्होंने सीधे कहा कि मेरठ वालों बताओं ये AI सम्मेलन से आपको गर्व हुआ या नहीं? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं... ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं...भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ या नहीं? पूरा देश गर्व से भर गया। लेकिन, कांग्रेस और इसको इको सिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कहा कि कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दल उठाते हैं। 2014 से 2024 चुनावी जनसभा को याद दिलाया मंच से मोदी ने जनता को अपनी 2014 से लेकर 2024 की चुनावी सभाओं को याद दिलाया। मेरठ से अपने विशेष जुड़ाव को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014, 2019 और 2024 के उनके राष्ट्रीय चुनाव अभियान इसी क्रांतिकारी भूमि से शुरू हुए थे। कहा कि मेरठ से मेरा पुराना नाता है। मेरठवासियों ने हमेशा मेरा साथ है। उन्होंने इशारों में कहा कि 2027 में भी मेरठ की जनता इसी तरह चुनाव में साथ दे। मंच पर जयंत को बैठाया, किसान मसीहा का नाम लिया पीएम मोदी पश्चिमी यूपी में मेरठ की धरती पर जनसभा कर रहे थे। वेस्ट यूपी जाट बेल्ट है यहां जाटों की वोट हर राजनीतिक दल के लिए अहम मानी जाती है। इसलिए पीएम मोदी के मंच पर रालोद चीफ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को बुलाया गया। बता दें कि हालिया 2024 चुनाव में रालोद ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था। इसके बाद जयंत को राज्यमंत्री बनाया गया। साथ ही चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया था। तब मेरठ के सरधना में एक बड़ी रैली हुई थी। जिसमें पीएम मोदी के साथ जयंत चौधरी भी मंच पर थे। जाटों को साधने के लिए पीएम ने दोबारा मंच से चौधरी चरण सिंह का नाम लिया।, “चौधरी चरण सिंह जी की दूरदृष्टि को सम्मान देते हुए सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। उनसे प्रेरित होकर, डबल इंजन वाली सरकार खाद्य प्रसंस्करण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को लगभग 95,000 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। हालांकि पूरे आयोजन के किसी भी पोस्टर, बैनर या विज्ञापन में जयंत चौधरी का नाम नहीं था। आनन फानन में ही उन्हें इस आयोजन में बुलाया गया। पहले दंगे अब डवलपमेंट पीएम ने कहा- आज मैंने मेट्रो में सफर किया। लोगों से बात की। सभी ने यही कहा कि ऐसे दिन की कभी कल्पना नहीं की थी। वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे। बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल रहता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था सुधरी है और दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित यातायात का माध्यम भी मिला है। नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति का प्रतीक भी बनी हैं। इसमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही काम कर रही हैं। 10 साल पहले यूपी में दंगों, अपराध की चर्चा 10 साल पहले यूपी की चर्चा किन बातों की होती थी? हर किसी को मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी की क्रिमिनल गैंग, खराब सड़कें, बिजली कटौती और पिछड़ेपन की परिस्थितियां ही चर्चे में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्में बनती थीं। सपा सरकार ने यूपी का ये हाल करके रखा था। लेकिन आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है। आज यूपी को ब्रह्मोस, मोबाइल फोन बनाने, पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के लिए जाना जाता था। सपा के राज में जो अपराधी बेखौफ घूमा करते थे, वो आज योगी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से निकल रही हमारी किसी बेटी का अपमान कर सके। वेस्ट यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है पीएम मोदी ने कहा- साथियों, कांग्रेस की जब देश में सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था। क्योंकि तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन कैसे बदलने वाला है- सरायकालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ...इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्‌डों को आपस में जोड़ा गया है। देश में ये पहली बार हो रहा है। जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और रैपिड रेल चलेगी। मेरठ के स्पोर्ट्स प्रोडक्ट, कैंची और खुर्जा की क्राकरी, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी आदि से जुड़े लोगों को इसका फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में दो बसों की टक्कर:एक यात्री की मौत, 5 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    गाजियाबाद में 12 मोर मृत मिले:गांव वालों ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना, कीटनाशक से मौत की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment