Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में दुधवा के जलाशयों में साइबेरियन पक्षी पहुंचे:हजारों किलोमीटर उड़कर आए, सुरक्षा के लिए टीमें तैनात

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे पक्षियों की चहचहाहट जंगल और जलाशयों में सुनाई देने लगी है। उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पार्क प्रशासन ने विशेष टीमें तैनात की हैं। साइबेरिया, चीन और तिब्बत से पहुंच रहे पक्षी हर साल सर्दियों में साइबेरिया, चीन, तिब्बत, मध्य एशिया और लद्दाख जैसे ठंडे इलाकों से प्रवासी पक्षी दुधवा टाइगर रिजर्व और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य पहुंचते हैं। इन दिनों किशनपुर अभयारण्य के झादीताल, सठियाना और बांके ताल समेत कई जलाशयों में पक्षियों की आवाजाही दिखाई देने लगी है। ये पक्षी फरवरी तक यहां रहेंगे। कुछ पक्षी 15 हजार किलोमीटर तक का सफर तय करके यहां पहुंचते हैं। सर्दियों में साइबेरिया और मध्य एशिया के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। जलाशयों का पानी जमने और भोजन की कमी के कारण पक्षी अनुकूल मौसम और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भारत आते हैं। पोचार्ड, मॉलार्ड और स्पूनबिल समेत कई प्रजातियां पहुंचीं दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीश आर ने बताया कि इस मौसम में रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, गेडवाल, कॉमन टील, कूट, मॉलार्ड, डैबचिक, ग्रीब, व्हाइट-आइड पोचार्ड और स्पूनबिल समेत कई प्रजातियों के पक्षी जलाशयों में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें उनकी गतिविधियों और भोजन की उपलब्धता पर नजर रख रही हैं। अनुकूल माहौल के कारण बढ़ रही पक्षियों की संख्या दुधवा और आसपास के इलाकों में सालभर पानी, जलीय वनस्पतियां और तालाबों के किनारे लंबी घास पक्षियों को अनुकूल वातावरण देती है। इस बार ठंड जल्दी शुरू होने के कारण पिछले साल की तुलना में प्रवासी पक्षियों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:13 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, 269 पहुंचा AQI
    Next Article
    ज्वैलरी शॉप से दो महिलाओं ने 16 ग्राम सोना चुराया:बहराइच में CCTV में कैद हुई वारदात, कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment