Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड बाद गोंडा में फायर विभाग की जांच शुरू:पढ़ रहे बच्चों के साथ कोचिंग और लाइब्रेरी में मॉक ड्रिल

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद गोंडा जिले का फायर विभाग अलर्ट हो गया है। आज मंगलवार को विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर संचालकों को चेतावनी भी दी जा रही है। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके संचालन की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही इमरजेंसी गेट, वेंटिलेशन, एंट्री-एग्जिट पॉइंट, फायर फाइटिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पैनल, वायरिंग और सीढ़ियों की चौड़ाई का भी निरीक्षण किया जा रहा है। आग लगने की स्थिति में धुआं बाहर निकालने की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जांच के साथ-साथ, फायर विभाग द्वारा लाइब्रेरी और कोचिंग संचालकों के साथ मिलकर छात्रों के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जा रहा है। मानस इंस्टीट्यूट और टॉमसन इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को आग लगने जैसी विषम परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाए गए। गोंडा फायर विभाग की जांच शुरू होते ही कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक अपने बेसमेंट में चल रही संस्थाओं को बंद कर फरार हो गए। गोंडा शहर में 50 से अधिक कोचिंग और लाइब्रेरी हैं, जिनकी अब तेजी से जांच की जा रही है। गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पूरे जिले में जहां-जहां कोचिंग और लाइब्रेरी स्थित है तत्काल उनकी जांच करके मानकों की जांच कर रिपोर्ट देने की निर्देश दिए गए हैं। जो भी कोचिंग और लाइब्रेरी बिना मानक के चल रहे हैं उन पर कार्रवाई करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के अधिकांश कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों के विपरीत:लखनऊ अग्निकांड के बाद अलर्ट, अधिकतर सेंटर बंद मिले
    Next Article
    'घायल' के 36 साल पूरे होने पर सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद, एक्टर ने बताया फिल्म कैसे बनी मील का पत्थर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment