Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-अयोध्या समेत 6 शहरों में आंधी-बारिश, 26 में अलर्ट:पश्चिमी यूपी में ओले गिर सकते हैं; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ और अयोध्या में रविवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। बस्ती, आजमगढ़, संत कबीरनगर और अंबेडकरनगर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 किमी. की रफ्तार से हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम बदल गया है। तापमान में गिरावट और हवा में ठंड महसूस की जा रही है। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंट) एक्टिव हुआ है। इसके चलते आंधी-बारिश होगी। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। तापमान में 4-5°C की गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ललितपुर-कुशीनगर में बारिश हुई। झांसी समेत 5 जिलों में आंधी चली। 43.6 डिग्री के साथ जालौन सबसे गर्म शहर रहा। 5 दिन में पारा 4°C तक लुढ़क गया है। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिजनौर में पारा सबसे कम 18.4°C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में 4 दिनों में ज्यादातर शहरों में बारिश हुई है। आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे महीने की बात करें तो मई में सामान्य से अधिक बारिश होगी। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। आपके शहर में मौसम कैसा है, मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
    Next Article
    गोरखपुर से 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें, उनके कसीदे पढ़ने लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment