Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ चिड़ियाघर में वन्यजीवों को गर्मी से राहत:स्प्रिंकलर, कूलर और विशेष आहार से तापमान नियंत्रित करने के इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बढ़ती गर्मी के बीच नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान ने वन्य जीवों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाड़ों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाकर ठंडी फुहारों का प्रबंध किया गया है, जहां हिरन अक्सर खेलते नजर आते हैं। जानवरों के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि उनके भोजन में मौसमी फल और हरी सब्जियां शामिल की गई हैं। तालाबों की मरम्मत कर रोजाना ताजे पानी भरे जा रहे है ताकि जानवर उसमें नहा सकें। पक्षियों के लिए हरे पर्दे, चटाइयां और खस लगाए गए हैं। पूरे जू में जीवों के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। साथ ही, दर्शकों के लिए भी पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी में राहत मिल सके। स्प्रिंकलर लगाए गए हैं इस मौके पर लखनऊ प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थाएं की गई हैं। खासकर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है। कुल 48 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो फव्वारे की तरह पानी का छिड़काव कर जानवरों के बाड़ों (एनक्लोज़र) को ठंडा रखते हैं। इसके अलावा, जो कवर्ड बाड़े हैं, जैसे पक्षियों (बर्ड्स) के, उनमें छप्पर और नरकुल बिछाए गए हैं ताकि तापमान कम रखा जा सके। बड़े जानवरों के लिए भी हर जगह पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही टाइगर और लायन जैसे बड़े जानवरों के लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है। गर्मी से राहत देने के लिए उनके खान-पान में भी बदलाव किया गया है। भोजन में फलों को शामिल किया गया प्राणी उद्यान में तीन डॉक्टरों की टीम सहित पूरी वेटरिनरी टीम लगातार जानवरों की निगरानी कर रही है। उनकी देखरेख में शाकाहारी जानवरों के भोजन में अधिक पानी वाले फलों को शामिल किया गया है, जैसे मौसंबी, खीरा और ककड़ी। पहले जहां सेब जैसे फल दिए जाते थे, अब उनकी जगह ज्यादा पानी वाले फल दिए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौबस्ता में स्कूटी सवार युवती को डंपर ने रौंदा:ड्रेस सप्लाई कर लौट रही थी, हैडफ्री लगाकर कर रही थी बात, ड्राइवर को पकड़ा
    Next Article
    2 साल में दूसरा मातृत्व अवकाश संभव:लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय हैंडबुक मातृत्व लाभ कानून से ऊपर नहीं हो सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment